समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने सदन में राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की जिससे राजनीतिक घमासान मच गया है।
सुमन ने कहा कि भाजपा सदस्यों का आम बयान है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। अगर मुस्लिम बाबर के वंशज हैं, तो भाजपाई राणा सांगा की गद्दार औलाद हैं।
उन्होंने आगे कहा कि राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत बुलाया था। यह बात हिंदुस्तान में स्पष्ट होनी चाहिए।
रामजी लाल सुमन ने यह भी कहा कि मुस्लिम बाबर को अपना आदर्श नहीं मानते, बल्कि मोहम्मद शाह और सूफी संतों को मानते हैं।
इस दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने रामजी लाल सुमन को संसदीय मर्यादाओं का पालन करने की नसीहत दी।
भाजपा एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने सपा सांसद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
संतोष सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से मुस्लिम तुष्टिकरण में जुट गई है।
उन्होंने कहा कि सपा के सांसद रामजीलाल सुमन अखिलेश यादव के इशारे पर महावीर राणा सांगा का अपमान कर रहे हैं।
संतोष सिंह ने कहा कि राणा सांगा वह वीर थे जिनसे विदेशी आक्रांता थर थर काँपते थे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस से मुस्लिम तुष्टिकरण में आगे निकलने के लिए सपा लगातार हिंदू वीरों का अपमान करा रही है।
यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब संतोष सिंह ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन को गद्दार कह दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले सपा विधायक अबू आजमी ने भी संभाजी महाराज पर विवादित टिप्पणी करते हुए औरंगजेब को महान बताया था।
रामजी लाल सुमन समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। वह दो बार फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।
*सपा के राज्यसभा सांसद रामजी सुमन ने कहा- BJP के लोग राणा सांगा की गद्दार औलाद।#Ramjisuman #Ranasanga #Rajyasabha pic.twitter.com/BrRXTqEz3r
— Newstrack (@newstrackmedia) March 22, 2025
नागपुर हिंसा: दंगाइयों से होगी नुकसान की भरपाई, संपत्ति बेचेंगे, बुलडोजर भी चलेंगे!
कामरान अकमल का रिकॉर्ड टूटा, साहिबजादा फरहान ने टी20 में रचा इतिहास
मैदान में फैन कूदा, कोहली के पैरों पर गिरा, फिर जो हुआ, लगने लगे नारे!
जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड: जले नोटों के बंडल से उठे सवाल, पीएम मोदी से जवाब तलब!
सांसें थम गईं थीं! KKR ने आखिरी गेंद पर RCB को दी मात
फल की जगह सब्जियां! अलीगढ़ के स्कूल में बच्चों को गाजर-मटर
KKR बनाम RCB: सुनील नरेन ने स्टंप्स पर मारा बैट, फिर भी नहीं हुए आउट, जानिए क्या कहता है नियम?
IPL 2025: पहले ही मैच में विराट कोहली का धमाका, BCCI ने दिया खास सम्मान!
तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो : सपा सांसद के बयान से बवाल, बीजेपी ने मांगी माफी
दिशा सालियान केस: उद्धव ने मुझे दो बार कॉल कर कहा- आपके भी बच्चे हैं, मेरे बेटे आदित्य का नाम... - भाजपा सांसद का बड़ा दावा