प्रकृति और तकनीक की ताकत और सीमाओं में अंतर है, लेकिन यह सच है कि प्रकृति के सामने तकनीक की कोई औकात नहीं है। अगर तकनीक प्रकृति के साथ मिलकर काम करे तो चमत्कार मुमकिन हैं। आज तकनीक से पहाड़ काटे जा सकते हैं, नदियां मोड़ी जा सकती हैं, और दूसरे ग्रहों तक पहुंचा जा सकता है। लेकिन तकनीक को ये क्षमता प्रकृति ने ही दी है।
प्रकृति एक विशाल, जटिल और खुद को संतुलित रखने वाली व्यवस्था है। वहीं, तकनीक इंसानों द्वारा बनाई गई है, जो प्रकृति के नियमों का इस्तेमाल करती है। गुरुत्वाकर्षण, थर्मोडायनामिक्स और जैविक विकास जैसे नियम प्रकृति से ही मिले हैं। ये दिखाता है कि तकनीक प्रकृति की मदद से ही सफलता की ऊंचाइयों को छू रही है।
इसलिए, अगर प्रकृति और तकनीक मिलकर चलें तो चमत्कार हो सकते हैं। लेकिन अगर दोनों एक-दूसरे के खिलाफ हों, तो हमेशा प्रकृति ही जीतेगी।
इसी बात को साबित करती एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक बाज एक ड्रोन कैमरे को अपने पंजों में दबाए हुए है। यह तस्वीर बहुत कुछ कह रही है, जो दिखाती है कि प्रकृति के सामने तकनीक कितनी कमजोर है।
इस तस्वीर को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इसे 51 लाख लोगों ने देखा है और 96 हजार लोगों ने लाइक किया है।
तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा है, सदी की सबसे शानदार तस्वीर... प्रकृति ने प्रौद्योगिकी को हराया। फोटो का क्रेडिट कोएन वैन वील को दिया गया है।
The Picture of the Century... Nature defeats Technology
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) March 21, 2025
📸: Koen Van Weel pic.twitter.com/OTFM9dnyfP
पांड्या का धोनी प्रेम: गले लगाया, हाथ दबाए! क्या आपने देखा ये खास वीडियो?
महात्मा गांधी में लगी आग! जस्टिस वर्मा के घर मिले अधजले नोटों का अंबार, जांच शुरू
येशू-येशू वाले पादरी बजिंदर का वायरल वीडियो: महिला का गला पकड़ा, थप्पड़ मारा, किताब से पीटा
राम कदम का उद्धव ठाकरे पर हमला: उद्धव ने मिटा दिए सारे सबूत, CBI को पहले देते तो...
माइक ऑन, मौलवी साहब सो गए: खर्राटों से गूंजा इलाका, वीडियो वायरल
नोट नहीं जले, आम आदमी की न्याय से उम्मीदें जल गईं!
इफ्तार बहिष्कार पर चिराग पासवान का सवाल: राजद ने मुसलमानों के लिए क्या किया?
बहादुरगढ़ में घर के भीतर भीषण विस्फोट, 4 की मौत, फर्श तक उखड़ी!
संघर्षरत देशों की खुशहाली भारत से आगे? - श्री श्री रविशंकर ने उठाया वैश्विक प्रसन्नता सूचकांक पर सवाल
अटैक, डिफेंस, पंच: इवांका ट्रंप का जिउ-जित्सु एक्शन वायरल