क्वेटा में बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) के प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी और हिंसा की घटनाओं ने बलूचिस्तान में तनाव बढ़ा दिया है।
पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान के अन्य इलाकों की तरह तुर्बत में भी पूर्ण बंद और राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू हो गई है।
बलूच लोगों ने पाकिस्तानी पुलिस और सेना के खिलाफ सड़कों पर जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की है।
एक बलूच नेता ने सभी बलूचिस्तानियों से अपने घरों से बाहर निकलने और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध दर्ज कराने की अपील की है।
क्वेटा में मारे गए प्रदर्शनकारियों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी कलात ने क्वेटा में बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी के प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा की गई हिंसा और गोलीबारी के खिलाफ कलात बाजार में पूर्ण बंद हड़ताल की घोषणा की है। क्वेटा-कलात राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन जारी है।
पुलिस ने क्वेटा में मारे गए युवक के शवों के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों के धरनास्थल पर छापा मारा। शवों को जबरन कब्जे में ले लिया गया है, जबकि डॉ. महरंग बलूच समेत बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी के कई कार्यकर्ताओं को अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया। इससे हिंसा और अधिक भड़क उठी।
बीवाईसी नेता डॉ. सबीहा बलोच ने कहा, विधानसभा में बैठे लोग देशद्रोही हैं, वे ही देश को बेचने वाले हैं। आज देश सबसे भयंकर हिंसा का सामना कर रहा है, जबकि ये लोग विधानसभाओं में बैठे हैं। इसलिए लोगों को घरों से बाहर निकल कर अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए।
बलूच नेशनल फ्रंट (बीएनएम) ने कहा कि बलूचिस्तानियों के नेता डॉ. महरंग बलूच को जबरन गायब कर दिया जाना राज्य आतंकवाद का सबसे बुरा उदाहरण है।
एक वीडियो में दिखाया गया है कि शवों के साथ विरोध दर्ज करा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस घसीट कर ले जा रही है। क्वेटा में यह धरना बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी ने दिया था। पुलिस द्वारा बल प्रयोग करके महिला प्रदर्शनकारियों को भी सड़कों पर घसीटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने मारे गए युवकों के शवों को जबरन अपने कब्जे में ले लिया और BYC प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार किया।
नसीराबाद में बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी के प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग और गिरफ्तारी के विरोध में हाईवे जाम कर दिया गया। प्रदर्शन का दौर जारी है।
ڈیرہ مراد جمالی: بلوچستان بھر کی طرح نصیر آباد میں بھی بلوچ یکجہتی کمیٹی کے رہنماء ڈاکٹر ماہ رنگ بلوچ و دیگر کی گرفتاری، بلوچ خواتین پر تشدد کے خلاف ڈیرہ مراد جمالی شہر میں شاہراہ شاہراہ پر پٹ فیڈر کینال پل کے مقام پر احتجاج pic.twitter.com/BZRnKH9MWc
— The Balochistan Post (@BalochistanPost) March 22, 2025
जस्टिस वर्मा के घर में जली करोड़ों की नकदी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया वीडियो, तीन जजों की समिति करेगी जांच
तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में हंगामा, खाने की लूट ने मचाई सनसनी
RCB कप्तान रजत पाटीदार की बेइज्जती! साथी खिलाड़ी ने किया रिव्यू पर विराट से विचार-विमर्श
बहादुरगढ़ में घर के भीतर भीषण विस्फोट, 4 की मौत, फर्श तक उखड़ी!
महात्मा गांधी में लगी आग! जस्टिस वर्मा के घर मिले अधजले नोटों का अंबार, जांच शुरू
मुझ पर दबाव था लेकिन... , धमाकेदार जीत के बाद बोले पाटीदार, इन्हें दिया सारा क्रेडिट!
जब ट्रंप पर हुआ हमला, तो भागे-भागे कहां पहुंचे पुतिन? बड़ा खुलासा!
पंड्या ने पहले डराया, फिर विकेट उड़ाया, 23.75 करोड़ का खिलाड़ी ढेर
फल की जगह सब्जियां! अलीगढ़ के स्कूल में बच्चों को गाजर-मटर
अयोध्या में SDM के स्टेनो की संदिग्ध मौत पर सियासत गरमाई, सांसद धरने पर!