पति की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल का होली और बर्थडे पार्टी, वीडियो वायरल!
News Image

मेरठ में मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने पति की हत्या और शव को टुकड़ों में काटने के सिर्फ 11 दिन बाद अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ होली खेली और फिर जन्मदिन की पार्टी भी की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए बर्थडे पार्टी के वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में मुस्कान और साहिल को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कुछ हुआ ही न हो। किसी को अंदाजा भी नहीं हो सकता कि ये एक शख्स की बेरहमी से हत्या करने, उसके शव के टुकड़े करने और उसे सीमेंट से भरे ड्रम में सड़ाने के लिए छोड़ देने के कुछ दिनों बाद इतने खुश कैसे रह सकते हैं।

मुस्कान और साहिल का होली खेलते हुए वीडियो पहले ही सामने आया था, जिस पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा था। इसी बीच जन्मदिन पार्टी का वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो में मुस्कान कैमरे की तरफ देखकर साहिल को केक खिलाती दिख रही है। मुस्कान साहिल के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए खुश नजर आ रही है। वीडियो के अंत में दोनों कैमरे पर एक-दूसरे को किस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

ये वीडियो उस दौरान का है, जब मुस्कान और साहिल, सौरभ की हत्या के बाद हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। बर्फबारी का आनंद लेती मुस्कान की तस्वीर भी वायरल हो रही है, जो हत्या के बाद हिमाचल घूमने जाने के समय की बताई जा रही है। इसके अलावा, साहिल शुक्ला का डिस्को में डांस करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

RCB कप्तान रजत पाटीदार की बेइज्जती! साथी खिलाड़ी ने किया रिव्यू पर विराट से विचार-विमर्श

Story 1

विराट कोहली ने डाला IPL 2025 का पहला ओवर? सच्चाई जानकर फैंस रह गए हैरान!

Story 1

जज के घर मिली अधजली नोटों की बोरियां, जांच के लिए बनी तीन जजों की कमेटी

Story 1

आधी रात को दरवाजे की घंटी बजाती रहस्यमयी महिला, ग्वालियर में CCTV कैद!

Story 1

आईपीएल की धमाकेदार शुरुआत: शाहरुख और विराट के झूमे जो पठान पर ठुमकों से मची धूम

Story 1

विराट-सॉल्ट और रहाणे पर भारी, RCB के धुरंधर बने प्लेयर ऑफ द मैच !

Story 1

शाहरुख खान ने विराट कोहली को नचाया, झूमे जो पठान पर दी कड़ी टक्कर!

Story 1

बेंगलुरु कैफे में हिंदी ऑफिशियल लैंग्वेज है का बोर्ड, भाषा विवाद में गरमाई बहस

Story 1

पटना में एशिया हॉस्पिटल की संचालिका की गोली मारकर हत्या

Story 1

मजबूरी ने बनाया चोर, संस्कारों की नहीं थी कमी!