जज के घर मिली अधजली नोटों की बोरियां, जांच के लिए बनी तीन जजों की कमेटी
News Image

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के अंदर का पहला वीडियो सामने आया है। इसमें जले हुए नोटों के अवशेष दिख रहे हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में इतनी नकदी कहां से आई, इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कमरे में आग लगने के बाद, 4-5 अधजले बोरे मिले, जिनके अंदर भारतीय करेंसी के अवशेष थे।

दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है, साथ ही जस्टिस वर्मा का जवाब भी सार्वजनिक कर दिया गया है। मामले से जुड़े दस्तावेज भी वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इस समिति में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जी.एस. संधावालिया और कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति अनु शिवरामन शामिल हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को कहा गया है कि वे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को फिलहाल कोई न्यायिक कार्य न सौंपें। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

वहीं, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने अपने सरकारी आवास पर नोट बरामद होने के विवाद में लगे आरोपों को निराधार बताया है।

न्यायमूर्ति वर्मा ने कहा कि उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य द्वारा स्टोर रूम में कभी भी नकदी नहीं रखी गई। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को सौंपे गए अपने जवाब में न्यायमूर्ति वर्मा ने कहा कि उनके आवास पर नकदी मिलने के आरोप स्पष्ट रूप से उन्हें फंसाने और बदनाम करने की साजिश प्रतीत होते हैं।

उन्होंने कहा कि वह इस आरोप का दृढ़ता से खंडन करते हैं। और यदि यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने स्टोर रूम से नोट निकाले हैं, तो वह इसे पूरी तरह से खारिज करते हैं। उन्हें न तो जले हुए नोटों की कोई बोरी दिखाई गई और न ही सौंपी गई।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत माँ को गाली देने वाला, पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाला अलीशेर गाजियाबाद में गिरफ्तार

Story 1

परीक्षा में शानदार अंक, टीचर ने कर दिया छात्रा को मृत घोषित!

Story 1

अभी तो ये ट्रेलर है : शिंदे पर कॉमेडी से भड़की शिवसेना, कुणाल कामरा को सीधा संदेश

Story 1

शादी में जींस-शर्ट: दूल्हा-दुल्हन ने खुद बनाया खाना, खुद बजाया म्यूजिक, खर्च हुआ सिर्फ 83 हजार!

Story 1

राणा सांगा विवाद: सपा को भुगतना होगा खामियाजा, बोले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

Story 1

14 करोड़ का खिलाड़ी पहले मैच में बाहर! दिल्ली की संभावित प्लेइंग XI

Story 1

IPL 2025: धोनी को नहीं भाया इम्पैक्ट प्लेयर नियम, कहा - कोई ज़रूरत नहीं थी!

Story 1

क्या खलील अहमद ने की बॉल टेंपरिंग? ऋतुराज गायकवाड़ के साथ वीडियो वायरल, सीएसके पर बैन की मांग

Story 1

जेएनयू का टॉप एमबीए कोर्स: प्लेसमेंट में लाखों का पैकेज, जानिए आवेदन का तरीका

Story 1

हिम्मती बबून मां: बच्चे को मगरमच्छों से बचाया, लेकिन अंत में हुआ ये...