ग्वालियर, मध्य प्रदेश में एक रहस्यमयी महिला का CCTV वीडियो वायरल हो रहा है, जो आधी रात को घरों की डोरबेल बजाती है। इस घटना ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला आधी रात को आती है और घरों के दरवाजों पर लगी घंटियां बजा देती है, जिससे लोगों की नींद उड़ जाती है।
वायरल वीडियो में महिला आधी रात को घरों पर दस्तक देते हुए डोरबेल बजाती नज़र आ रही है। यह वीडियो ग्वालियर के राजा की मंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां महिला, जिसका चेहरा ठीक से समझ नहीं आ रहा है, लोगों के घरों की घंटियां बजाती दिख रही है।
यह वीडियो 19 मार्च की रात का बताया जा रहा है। इसमें महिला रात के समय बंद दरवाजों वाले घरों के बाहर लगी घंटी बजा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब उन्होंने घर के भीतर से आवाज़ें दीं, तो महिला की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। महिला केवल घरों की घंटी बजाते हुए एक दरवाज़े से दूसरे दरवाज़े पर जाती हुई नज़र आ रही है।
एक वायरल वीडियो फुटेज में महिला को देखकर एक सांड डर कर भागता भी नज़र आ रहा है। इस महिला को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने इस घटना पर अपने आधिकारिक बयान में कहा कि एक वायरल वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला घरों के दरवाज़ों पर पहुँचकर घंटी बजाती दिख रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि रात के दौरान पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहें। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
पुलिस इस घटना को लेकर अलर्ट है और मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है।
*ग्वालियर में एक वायरल वीडियो को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।लोगों का कहना है कि एक रहस्यमयी महिला आधी रात को आती है और घरों के दरवाजे पर लगी घंटी बजा देती है।पुलिस इस घटना को लेकर अलर्ट है।हम इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। pic.twitter.com/i4bbqqdKQ7
— Amit Gaur (@GaurAmit30) March 22, 2025
व्हीलचेयर पर भी होउंगा तो लोग घसीट कर...! धोनी का रिटायरमेंट पर बड़ा ऐलान
गरीबी में आटा गीला: रिजवान ने खेल-खेल में किया कांड, नसीम शाह को उठाना पड़ा नुकसान!
जम्मू-कश्मीर: सेना वाहन खाई में गिरा, चार जवान शहीद
बिजली की रफ़्तार! धोनी की स्टंपिंग ने सूर्यकुमार को पलक झपकते ही भेजा पवेलियन
ईशान किशन का तूफान: मैदान पर मचा गदर, फ्लाइंग किस से काव्या मारन हुईं खुशी से झूम!
पैट कमिंस का दावा: क्या हैदराबाद रॉयल्स के खिलाफ बनाएगी 300 रन?
क्या जस्टिस वर्मा को मिल रही है केजरीवाल से अलग सुविधा? इलाहाबाद HC बार अध्यक्ष ने उठाए सवाल
पंजाब जेल में सिंडिकेट का पर्दाफाश: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया 2500 किमी दूर असम भेजा गया, मूसेवाला हत्याकांड से भी कनेक्शन
गाजा में फिर तबाही! इजराइली हमले में हमास के दो टॉप कमांडर ढेर
डरे हुए कप्तान का बयान - मैं ऐसे बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना पसंद नहीं करूंगा