कौन किसका इस्तीफा मांग रहा है? नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप!
News Image

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल चर्चा में हैं। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगा है।

विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

इस बारे में जब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने पूरे विवाद से ही पल्ला झाड़ लिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान ललन सिंह ने कहा कि कौन इस्तीफा मांग रहा है और किसका इस्तीफा मांगा जा रहा है?

विपक्ष पर निशाना साधते हुए ललन सिंह ने कहा कि उन लोगों की बात का कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले तक विपक्ष कह रहा था कि बेगूसराय से निफ्ट कर्नाटक जा रहा है, जबकि कृषि मंत्री ने कल ही घोषणा कर दी है कि निफ्ट बेगूसराय में ही रहेगा। इसलिए इन लोगों के बोलने और मांगने का कोई मतलब नहीं है।

ललन सिंह ने बिहार दिवस पर भी बधाई दी और कहा कि बिहार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज बिहारी कहलाना पूरी दुनिया में सम्मान का विषय है। इसलिए उन्होंने बिहार वासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

कार्यक्रम में राष्ट्रगान शुरू होने के बाद नीतीश कुमार ने इसे रुकवा दिया और ग्राउंड का चक्कर लगाने चले गए।

आरोप है कि राष्ट्रगान के दौरान भी नीतीश कुमार हिलते-डुलते, पत्रकारों का अभिवादन करते और मुस्कुराते दिखाई दे रहे थे।

इसी घटना को लेकर नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लग रहा है, और विपक्ष ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर दी है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: शाहरुख खान संग विराट कोहली का धमाल, झूमे जो पठान पर नाचे, वीडियो वायरल!

Story 1

बिहार: गोपालगंज में 33 शिक्षकों की नौकरी छूटी, जानिए क्या है वजह

Story 1

क्या शशि थरूर बदल रहे हैं राह? भाजपा सांसद के साथ तस्वीर से सियासी अटकलें तेज़

Story 1

मजबूरी ने बनाया चोर, संस्कारों की नहीं है कमी!

Story 1

मजबूरी ने बनाया चोर, वरना संस्कारों की कमी नहीं!

Story 1

चीखती रही महिला, दराट से हमला! जालंधर में दिनदहाड़े लूट और खूनी वारदात

Story 1

रीवा में सरेआम युवती पर थप्पड़ों की बरसात, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

राणा सांगा को गद्दार कहने पर सपा सांसद रामजी सुमन घिरे, भाजपा ने बताया इतिहास का अपमान

Story 1

किंग कोबरा पर पलक झपकते ही काबू, शख्स का हैरान करने वाला कारनामा

Story 1

प्रकृति के आगे टेक्नोलॉजी बेबस: वायरल तस्वीर ने बदल दी सबकी सोच