अररिया जिले में एक मुठभेड़ के दौरान तनिष्क लूटकांड का एक आरोपी मारा गया है। इस मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
मृतक की पहचान चुनमुन झा के रूप में हुई है, जो कई अपराधों में शामिल रहा है। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
सदर अस्पताल के डॉ. प्रदीप कुमार ने पुष्टि की है कि चुनमुन झा को 6 से 7 गोलियां लगी थीं। पोस्टमार्टम के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें देर रात सूचना मिली थी, जिसके बाद पटना एसटीएफ की टीम अररिया पुलिस के साथ नरपतगंज के तलहा पहुंची। यहीं अपराधियों के साथ उनका सामना हुआ।
अररिया के एसपी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि चुनमुन झा एक दुर्दांत अपराधी था और पूर्णिया तनिष्क लूट कांड सहित कई अपराधों में अभियुक्त था।
एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर सुबह-सुबह छापेमारी की गई। इस दौरान दो आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में चुनमुन झा घायल हो गया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।
एसटीएफ के तीन जवान और अररिया पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, चुनमुन झा अररिया जिले का कुख्यात बदमाश था और उस पर कई बैंक लूट कांड में शामिल होने के आरोप थे। वह पूर्णिया में तनिष्क शोरूम लूटकांड और मुखिया पर फायरिंग करने की घटना में भी आरोपी था।
*#WATCH | Araria, Bihar: On an encounter with a robbery accused, Araria SP Anjani Kumar says, This early morning, we conducted a raid based on information received by the STF. There were two accused who tried to flee. They fired at the police. STF police also fired back, in which… pic.twitter.com/0kxB4w68EF
— ANI (@ANI) March 22, 2025
IPL 2025: क्या प्रियांश आर्य करेंगे पंजाब किंग्स के लिए ओपनिंग? रिकी पोंटिंग ने दिए संकेत
चीखती रही महिला, दराट से हमला! जालंधर में दिनदहाड़े लूट और खूनी वारदात
VIDEO: गांगुली दूर खड़े थे, जय शाह ने बुलाकर बजवाई ईडन गार्डन्स की ऐतिहासिक घंटी
बाबा जाएंगे दिल्ली, केशव संभालेंगे UP की कमान!
पूंछ मछली की, सिर एलियन जैसा: समुद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव
याद रखिए योगी जी, परिवर्तन होना... भड़काऊ बयान देने पर यति नरसिंहानंद पर मामला दर्ज, फिर भी अडिग
भुवनेश्वर कुमार को क्यों बैठाया गया? ये हैं दो बड़े कारण!
फल की जगह सब्जियां! अलीगढ़ के स्कूल में बच्चों को गाजर-मटर
तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में हंगामा, खाने की लूट ने मचाई सनसनी
अगर हमारे घर ऐसा हुआ होता तो... दिल्ली HC के जज का जिक्र कर बोले दिग्विजय सिंह