अक्षय कुमार और अरशद वारसी की बहुचर्चित फिल्म जॉली एलएलबी 3 की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है। यह फिल्म 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी 2 की सफलता के बाद दर्शकों को इस तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वायकॉम 18 स्टूडियोज ने इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म के लिए यह तारीख तय की है।
फिल्म में अक्षय कुमार जॉली मिश्रा और अरशद वारसी जॉली त्यागी के रूप में नजर आएंगे। सौरभ शुक्ला भी जज की अपनी भूमिका को दोहराएंगे। हुमा कुरैशी भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
माना जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय और अरशद के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।
जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग मई 2024 में अजमेर में शुरू हुई थी। अक्षय कुमार ने अजमेर में शूटिंग खत्म करने के बाद अरशद के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें दोनों खून से लथपथ बाइक चलाते हुए नजर आ रहे थे। यह वीडियो फिल्म में एक एक्शन सीक्वेंस की ओर इशारा करता है।
*#Xclusiv... AKSHAY KUMAR - ARSHAD WARSI: JOLLY LLB 3 RELEASE DATE LOCKED... #Viacom18Studios locks 19 Sept 2025 for the highly anticipated #JollyLLB3, the biggest film in the franchise.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 21, 2025
Stars #AkshayKumar [as #JollyMishra] and #ArshadWarsi [as #JollyTyagi]... Directed by… pic.twitter.com/Es8EwGAvQo
बेंगलुरु मेले में आसमान से बरसी आफत, 150 फीट ऊंचा रथ गिरा, एक की मौत
विराट कोहली के जबरा फैन ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, छुए पैर, लगाया गले!
कोरोना लॉकडाउन के 5 साल: थाली पीटने से लेकर पुलिस की सख्ती तक, यादें हुईं ताजा!
IPL 2025: रिंकू सिंह ने शाहरुख खान को तो लगाया गले, विराट कोहली को किया इग्नोर!
बुलंदशहर: रालोद नेता की अचानक मौत, सीसीटीवी में कैद हुई हृदय विदारक घटना
बेंगलुरु में बारिश से राहत, पर जलभराव और ट्रैफिक ने मचाया कोहराम
क्या आधार कार्ड बांट रहा था या भारत की नागरिकता? मुरादाबाद में फर्जीवाड़े का खुलासा!
48 किमी मारक क्षमता, 1 मिनट में 5 गोले: ATAGS से चीन-पाक में मची खलबली!
मोमोज खाते इंजीनियर की चेन पर चोरों का धावा! तरीका देख उड़ जाएंगे होश
नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंका! मानवता हुई शर्मसार