देशभर के 20 राज्यों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और झारखंड में आज बारिश होगी।
वहीं दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।
पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 16 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शुक्रवार रात को जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश में शुक्रवार को मंडला, डिंडौरी, सिंगरौली, सागर और दमोह समेत 20 जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में भी अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है।
पंजाब में अधिकतम तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ गई है। औसत तापमान में 2.5 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बठिंडा में 32.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
हरियाणा में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फरीदाबाद सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू में शुक्रवार को बर्फबारी हुई।
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है।
बिहार में भी मौसम बदल गया है। पटना में दिनभर बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। आज 7 जिलों में बारिश और ओलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
*दैनिक मौसम परिचर्चा (21.03.2025)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 21, 2025
YouTube : https://t.co/fWGN9jGwtQ
Facebook : https://t.co/Ye5lPm878R#imd #india #rain #weatherupdate #weatherforecast #weathernews #rainfallupdate #Winds #mausam #thunderstorms #hailstorm@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/kCmepm3BNA
जज के घर मिली अधजली नोटों की बोरियां, जांच के लिए बनी तीन जजों की कमेटी
चीखती रही महिला, दराट से हमला! जालंधर में दिनदहाड़े लूट और खूनी वारदात
विराट कोहली के लिए दीवानगी की हद पार: सुरक्षा तोड़कर मैदान में घुसा प्रशंसक!
मुझ पर दबाव था लेकिन... , धमाकेदार जीत के बाद बोले पाटीदार, इन्हें दिया सारा क्रेडिट!
60 हजार कमाने वाली महिला को भी चाहिए गुजारा भत्ता, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
शाहरुख खान ने विराट कोहली को नचाया, झूमे जो पठान पर दी कड़ी टक्कर!
पाकिस्तानी बच्ची में दिखे रोहित शर्मा के तेवर, पुल शॉट से छक्के तक सब कुछ!
संघर्षरत देशों की खुशहाली भारत से आगे? - श्री श्री रविशंकर ने उठाया वैश्विक प्रसन्नता सूचकांक पर सवाल
जस्टिस यशवंत वर्मा के घर मिले कैश का वीडियो सुप्रीम कोर्ट ने किया सार्वजनिक, जली हुई नोटों की गड्डियां दिखीं
तेजस्वी यादव के जाते ही इफ्तार पार्टी में खाने की लूट!