असम में भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग
News Image

असम में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार को कछार जिले में भूकंप के झटकों से लोग डर गए।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, कछार जिले में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती से 25 किलोमीटर की गहराई पर था।

एनसीएस ने बताया कि भूकंप शुक्रवार शाम 6 बजकर 35 मिनट और 13 सेकेंड पर आया।

भूकंप के झटकों के डर से लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। काफी देर बाद लोग अपने घरों में वापस गए।

भूकंप पृथ्वी की सतह पर होने वाली एक प्राकृतिक घटना है, जो मुख्य रूप से पृथ्वी की आंतरिक संरचना में होने वाले तनाव और गतिविधियों के कारण आती है। भारत में भूकंप का मुख्य कारण हिमालय क्षेत्र में टेक्टोनिक गतिविधियां हैं। भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट के बीच टकराव के कारण यहां तनाव होता है। यही वजह है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: पोंटिंग की पूजा से पाकिस्तानी फैंस नाराज, पूछा - ऐसा क्यों?

Story 1

चलती ट्रेन में किन्नरों का कहर: युवक को पीटा, शरीर पर कूदे, मौत

Story 1

पेट पालने के लिए पिता बेचते थे पान, IPL 2025 में बेटा बनाएगा नई पहचान

Story 1

बेटे को गद्दी सौंप देनी चाहिए : राष्ट्रगान अपमान पर राबड़ी देवी का हंगामा, सदन में विपक्ष का ज़ोरदार विरोध

Story 1

अर्दोआन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन से तुर्की की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट

Story 1

पति के कत्ल के बाद जश्न! मुस्कान और साहिल का किसिंग वीडियो वायरल

Story 1

उड़ान भरते ही हिलने लगी सीट, यात्री को आया मिनी हार्ट अटैक

Story 1

दोस्त ने किया ऐसा भद्दा मजाक, डर के मारे कांप उठा शख्स!

Story 1

औरंगजेब की कब्र ढके जाने पर शिवसेना नेता ने उठाए सवाल, कहा - अब सेना ही बाकी!

Story 1

मध्य प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे मौसम का हाल