मध्य प्रदेश में शुक्रवार को मौसम बदल गया। डिंडौरी, दमोह, सागर, मंडला और सिंगरौली समेत कई जिलों में बारिश हुई।
प्रदेश में अगले कुछ घंटों में कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार शहडोल, पन्ना, डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर और मैहर में तेज आंधी चलने की संभावना है।
सागर, दमोह, बालाघाट, उत्तर शहडोल, दक्षिण सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, दक्षिण मंडला, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, दक्षिण रीवा में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के अंदर शहडोल, अनूपपुर, सीधी, कटनी, उमरिया, जबलपुर, सिंगरौली, दमोह, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, सिवनी, पन्ना, सागर, मंडला, रीवा, बैतूल, भोपाल, रायसेन, शिवपुरी, विदिशा, नर्मदापुरम, मऊगंज, अशोकनगर, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, छतरपुर, बालाघाट आदि जिलों में बारिश हुई।
22 और 23 मार्च को भी ऐसा मौसम बना रहेगा। मौसम बदलने से कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान शहडोल, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी और अनूपपुर में ओले गिर सकते हैं।
ग्वालियर, भिंड, मुरैना, और दतिया में तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट है।
शिवपुरी, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला, अशोकनगर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में गरज-चमक, तेज आंधी चलने की संभावना है।
22 मार्च को कटनी, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में आंधी और ओले का ऑरेंज अलर्ट है। रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी चल सकती है।
23 मार्च को शहडोल, बालाघाट और अनूपपुर में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
24 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो सकता है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा।
*Daily Weather Report (English) Dtd 21/03/2025 pic.twitter.com/oKHdeLTcZ1
— Mausam Bhopal (@BhopalMausam) March 21, 2025
जस्टिस वर्मा के घर के बाहर कूड़े में भी मिले जले-कटे नोट! सफाई कर्मचारियों ने दिखाया वीडियो
नक्सली संगठन को दोहरा झटका: 26 ढेर, 22 का आत्मसमर्पण, लाखों के इनामी भी शामिल
व्हीलचेयर पर भी होउंगा तो लोग घसीट कर...! धोनी का रिटायरमेंट पर बड़ा ऐलान
बिजली की रफ्तार से धोनी, सूर्यकुमार यादव को पलक झपकते ही किया आउट!
संभल जामा मस्जिद अध्यक्ष गिरफ्तार, भीड़ भड़काने का आरोप
पाकिस्तान के बुरे दिन जारी: न्यूज़ीलैंड की बी टीम से भी सीरीज हारी!
बिहार में मछुआरों के जाल में फंसी विशालकाय मछली, देखने के लिए उमड़ी भीड़
सपा सांसद के बयान पर बवाल: जीभ काटने पर हिंदूवादी संगठन देगा एक लाख!
जस्टिस वर्मा के घर के बाहर भी मिले जले नोट, सफाईकर्मियों ने बताई पूरी कहानी
भारत का ड्रिल मैन : जीभ से रोके 57 पंखे, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम! 👅