उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने अपनी टीम का गठन कर लिया है। पार्टी ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। महानगर अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया गया है।
लखनऊ में रुद्र दमन सिंह को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। बस्ती में विश्वनाथ चौधरी को यह जिम्मेदारी दी गई है।
बुंदेलखंड क्षेत्र में झांसी के लिए देशराज रिछारिया, ललितपुर के लिए दया राम रजक, जालौन के लिए अरविंद सेंगर, और महोबा के लिए संतोष धुरिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रयागराज में कांग्रेस ने तीन अध्यक्षों की नियुक्ति की है। महानगर कांग्रेस कमेटी का जिम्मा फ़ुजैल हाशमी को दिया गया है। गंगा पार के लिए अशफाक अहमद और यमुना पार के लिए अशोक पटेल जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
नेहरू गांधी परिवार के पैतृक जिले प्रयागराज में तीन में से दो अध्यक्ष मुस्लिम समुदाय से हैं, जबकि एक अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से हैं।
सहारनपुर में संदीप राणा, शामली में अखलाक पहलवान, संभल में हाजी मोहम्मद तुर्की, मुरादाबाद में विनोद गुंबेर, अमरोहा में ओमकार कटारिया, हापुड़ में राकेश त्यागी, मेरठ में गौरव भाटी, गौतमबुद्ध नगर में दीपक भाटी, बागपत में लव कश्यप, कासगंज में राजेंद्र कश्यप, अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह, बुलंदशहर में जियाउर्रहमान, मथुरा में मुकेश धनगर, एटा में हाजी आशिक हुसैन, हाथरस में विवेक कुमार उपाध्याय, और आगरा में रामनाथ सिकरवार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
*Hon ble Congress President has approved the proposal for the appointment of the Presidents of District/ City Congress Committees of the Uttar Pradesh Congress Committee, as enclosed, with immediate effect. pic.twitter.com/KFR5dbrQRi
— INC Sandesh (@INCSandesh) March 20, 2025
चैपमैन का तूफान! 94 रनों की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 205 का लक्ष्य
मुश्किलों में घिरे प्रकाश राज के पास कितनी दौलत, सट्टेबाजी विवाद पर क्या है कहना?
कर्नाटक में बड़ा बदलाव: मुस्लिम ठेकेदारों को आरक्षण, CM और विधायकों का वेतन दोगुना!
जज के घर करोड़ों का कैश: सवालों में न्यायपालिका, हरीश साल्वे ने उठाए कॉलेजियम पर सवाल
वीडियो: जिस खिलाड़ी को रिज़वान कर रहे थे नज़रअंदाज़, उसी ने किया बोल्ड!
कभी माओवादी, अब नक्सली विरोधी: शहीद राजू ओयाम की कहानी
AAP में बड़ा फेरबदल: सिसोदिया को पंजाब, राय को गुजरात, भारद्वाज बने दिल्ली अध्यक्ष
वाटर पार्क में जानलेवा स्टंट: क्या ये बेवकूफी है या बहादुरी?
IPL 2025: RCB-KKR मैच की सबसे सस्ती टिकट कितने की थी? खरीदने का क्या था तरीका?
पाकिस्तान टीम की शर्मनाक हरकत! रोहित शर्मा का उड़ाया मजाक, मचा बवाल