योगी की पुलिस से भिड़े BJP विधायक, धक्का-मुक्की में फटा कुर्ता, चीफ सेक्रेटरी को दी खुली चुनौती!
News Image

गाजियाबाद में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मामला इतना बढ़ गया कि विधायक ने मंच से ही उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी को अभद्र भाषा में चुनौती दे डाली।

यह घटना गाजियाबाद के लोनी में हुई, जहां कलश यात्रा निकाली जा रही थी। पुलिस के अनुसार, इस कलश यात्रा की प्रशासनिक अनुमति नहीं थी। पुलिस ने यात्रा को रोकने की कोशिश की, जिससे विधायक और उनके समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प हो गई।

इस दौरान विधायक नंद किशोर गुर्जर का कुर्ता फट गया। बॉर्डर थाना प्रभारी के साथ भी अभद्रता की गई। आखिरकार पुलिस यात्रा को रोकने में सफल रही।

यात्रा रोके जाने से नाराज विधायक नंद किशोर गुर्जर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने बाद में कलश यात्रा को आगे बढ़ने दिया।

वायरल वीडियो में विधायक गुर्जर को कहते सुना जा सकता है, चीफ सेक्रेटरी अगर तेरी मां ने दूध पिलाया है, ए कमिश्नर तेरी मां ने दूध पिलाया है तो कथा के बाद गाजियाबाद में कहीं भी तय कर लेना...तेरी गोली होंगी, हमारे सीने होंगे।

गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में बयान जारी किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें सूचना मिली कि BJP विधायक पुत्र परंपरा से अलग कोई जुलूस निकाल रहे हैं। हमने विधायक को बताया कि जुलूस की कोई परमिशन नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने पुलिस से धक्का मुक्की करके जुलूस निकाला। हम FIR दर्ज कर रहे हैं।

हालांकि, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस के दावे को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा की परमिशन ली गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि कलश यात्रा के लिए परमिशन की जरूरत नहीं होती। पुलिस ने बेवजह गुंडई की है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राम नवमी पर हिंसा की धमकी: दाएं-बाएं किया तो श्मशान भेजेंगे!

Story 1

BSNL का धमाका! Jio-Airtel की उड़ी नींद, 54 दिन तक डेटा और कॉलिंग सब फ्री!

Story 1

मिशन 2027: कांग्रेस ने यूपी के 75 जिलों में घोषित किए पदाधिकारी, नई टीम तैयार

Story 1

IPL 2025 ओपनिंग सेरेमनी में सिकंदर का ट्रेलर, सलमान संग दिखेंगे शाहरुख खान!

Story 1

मुस्कान ने हत्या से पहले पति सौरभ संग किया डांस, बेटी भी साथ!

Story 1

श्रेयस अय्यर ने उड़ाया रिजवान का मजाक, पाकिस्तानी खिलाड़ी की नकल करते दिखे

Story 1

बूम! इजराइल का हिजबुल्ला ठिकानों पर जोरदार हमला, मध्य पूर्व में भारी विस्फोट

Story 1

हारिस रउफ का कमाल: 29 रन देकर लिए 3 विकेट, लपका अद्भुत कैच

Story 1

आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का संन्यास: भारतीय क्रिकेट फैंस हैरान

Story 1

विराट ने मुझे रिटेन किया : RCB से अलग हुए सिराज का बड़ा खुलासा