मेरठ, उत्तर प्रदेश में सौरभ राजपूत हत्याकांड में लगातार चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर पूरी योजना के साथ इस अपराध को अंजाम दिया।
मामले में एक वीडियो सामने आया है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो 25 फरवरी को उनकी बेटी पीहू के जन्मदिन पर रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में सौरभ, मुस्कान और उनकी 6 साल की बेटी पीहू एक साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सौरभ का मेरठ आने का एक कारण यह भी था कि वह अपना पासपोर्ट रिन्यू कराना चाहता था, जिसके बाद वह लंदन वापस जाने वाला था। आरोपियों ने उसका पासपोर्ट भी छिपा दिया था, ताकि वह लंदन न लौट सके। ऐसा हत्या के मकसद से किया गया था।
घटना मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में हुई, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटी के जन्मदिन के कुछ दिनों बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि बेटी के जन्मदिन पर मुस्कान और सौरभ ने अपने कुछ दोस्तों को भी बुलाया था।
वीडियो में सौरभ और मुस्कान के बीच अच्छी खासी बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। कोई यह अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि मुस्कान ऐसा कदम उठाएगी। सौरभ भी वीडियो में बहुत खुश दिख रहा है।
फिलहाल मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में बंद हैं।
जांच से पता चला है कि दोनों बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने पहली से आठवीं कक्षा तक साथ पढ़ाई की थी। इसके बाद दोनों एक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए संपर्क में आए। फिर दोनों एक मॉल में मिले, जिसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ।
*सौरभ ज़िंदादिल इंसान था.. उसके पास पैसा था अच्छी नौकरी थी… उसकी गलती इतनी थी कि उसने झूठी मुस्कान पर भरोसा कर लिया।
— Vinay Saxena (@vinaysaxenaj) March 20, 2025
सौरभ बेटी का बर्थडे मनाने लंदन से आया था… बेहद खुश था और पार्टी में जमकर डांस भी किया … लेकिन उसके साथ नाच रही उसकी बीबी ने ही उसको मार दिया और उसके टुकड़े कर… pic.twitter.com/P9YdjEYSEE
लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पास: गृह मंत्री शाह का कड़ा संदेश - भारत धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को नहीं घुसने देंगे
नालासोपारा: युवती ने बार-बार यौन शोषण करने वाले सौतेले पिता का काटा गुप्तांग
अनिकेत वर्मा: 5 छक्के, 250+ का स्ट्राइक रेट – कौन है ये तूफानी बल्लेबाज?
टोक्यो का कैप्सूल होटल: सुविधाएँ देखकर उड़े होश, लोगों ने कहा - देखकर ही फूल गई सांस !
राणा सांगा टिप्पणी: सपा सांसद रामजी लाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट का नोटिस!
दांतों से काटा, लोगों पर किए हमले... एयरपोर्ट पर अचानक न्यूड होकर क्यों मचाया महिला ने बवाल?
पाकिस्तान क्रिकेट के लिए खुशखबरी: सईम अयूब की जल्द वापसी!
राहुल गांधी की हरकत पर स्पीकर ओम बिरला नाराज़, कहा - मर्यादा का पालन करें
आधी रात को लड़की ने चौंकाया आशिक, बोली - हमेशा के लिए आ गई , उड़े होश!
IPL 2025: नई टीम, नया अवतार, ये 6 खिलाड़ी डेब्यू में ही बने हीरो!