दिल्ली में अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख, महाराणा प्रताप के पोस्टर!
News Image

अज्ञात युवाओं ने दिल्ली में अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी और वहां महाराणा प्रताप की तस्वीर चस्पा कर दी। उनका आरोप है कि कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई है।

उनका कहना है कि वे एक भी आक्रांता का नाम नहीं छोड़ेंगे, मिटा देंगे। अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोतते हुए उन्होंने वीडियो बनाते हुए कहा, महाराणा प्रताप का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा कि वे उन्हें मूर्ख न बनाएं और बताएं कि आईएसबीटी पर महाराणा प्रताप की अष्टधातु की मूर्ति के साथ जिस तरह छेड़छाड़ की गई है, उसके दोषियों को गिरफ्तार करें और अष्टधातु की मूर्ति को सम्मान के साथ वहीं लगाएं।

अमित राठौड़ नाम के शख्स ने कहा कि पुलिस प्रशासन और दिल्ली सरकार मिलकर कश्मीरी गेट पर हुई घटना को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई बंदर महाराणा प्रताप की अष्टधातु की मूर्ति के हाथ से भाला और तलवार तोड़ सकता है? उन्होंने दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

विजय नाम के एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि वे अकबर, बाबर, हुमायूं के बोर्ड हटाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि सरकारों की आंखें खुलें और सरकार फैसला ले कि जो आक्रांता बाहर से आए, उन्होंने हमारी बहन-बेटियों का बलात्कार किया, मंदिरों को ध्वस्त किया और भारत की अखंडता को तोड़ा।

करणी सेना की ओर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा को लेकर दिल्ली पुलिस से शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आश्वासन दिया था कि इस मामले की जांच की जाएगी और एमसीडी से भी जानकारी ली जाएगी। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, यह प्रतिमा काफी पुरानी है और इसे एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट भी किया गया। फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कोर्ट में गूंजा प्यार भरा नगमा, तलाक बचाने के लिए पति ने किया अनोखा कारनामा

Story 1

IPL 2025: धोनी के संन्यास की खबर से हलचल, जानिए सच्चाई!

Story 1

अंतरिक्ष में कैसे सोते हैं एस्ट्रोनॉट? सुनीता विल्यम्स ने खोला रहस्य, वीडियो देख दंग रह गए लोग!

Story 1

BPSC का धमाका! 2025 में 22 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, 70वीं मेन्स की तारीख तय!

Story 1

कर्नाटक में बड़ा बदलाव: मुस्लिम ठेकेदारों को आरक्षण, CM और विधायकों का वेतन दोगुना!

Story 1

आगरा में वृद्ध आश्रम में रचा गया अनोखा विवाह, बेसहारा बुजुर्ग बने जीवनसाथी

Story 1

जड़ से खत्म करना पड़ेगा : नेजा मेला विवाद पर महंत दीनानाथ का बड़ा बयान

Story 1

वीडियो: जिस खिलाड़ी को रिज़वान कर रहे थे नज़रअंदाज़, उसी ने किया बोल्ड!

Story 1

बुमराह से भिड़ना पड़ा भारी! भारतीय फैंस के गुस्से से डरकर इस इंग्लिश खिलाड़ी ने छोड़ा सोशल मीडिया

Story 1

वक्फ बोर्ड पर ओबैदुल्लाह का विवादित बयान: सफेद अंग्रेज गए, काली औलादें तबाही मचाने पर आमादा