क्रिकेट जगत में अक्सर एक नाम के दो खिलाड़ी देखने को नहीं मिलते, लेकिन अब ऐसा होने जा रहा है। फाफ डू प्लेसी, जो आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में दिखेंगे, वहीं उसी नाम का एक खिलाड़ी अंडर-19 वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में नामीबिया टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएगा।
17 वर्षीय फाफ डू प्लेसी को अंडर-19 वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स के लिए नामीबिया का कप्तान बनाया गया है। नाम के कारण क्रिकेट प्रशंसक भ्रमित हो रहे हैं कि कहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी का नाम तो गलती से शामिल नहीं किया गया।
दोनों खिलाड़ी अलग हैं, लेकिन दोनों के नाम एक जैसे ही हैं। 40 वर्षीय फाफ डू प्लेसी आईपीएल 2025 की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वो दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।
नामीबिया के उभरते हुए क्रिकेटर का नाम भी फाफ डू प्लेसी है और उनकी उम्र 17 साल है। युवा फाफ दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग ब्रेक गेंदबाज हैं।
17 वर्षीय फाफ ने नामीबिया अंडर-19 टीम के लिए तीन मैच खेले हैं। फाफ डू प्लेसी डिवीजन 1 क्वालिफायर्स में केन्या, नाइजीरिया, सिएरा लियोन, तंजानिया और युगांडा के खिलाफ नामीबिया की कमान संभालेंगे।
नामीबिया अपना पहला मैच 28 मार्च को नाइजीरिया के खिलाफ खेलेगा। इस राउंड के मुकाबले नाइजीरिया के लागोस में खेले जाएंगे। नामीबिया अपना दूसरा मैच अगले दिन लागोस यूनिवर्सिटी क्रिकेट ओवल में सिएरा लियोन के खिलाफ खेलेगा।
इस राउंड का विजेता 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में अफ्रीकी महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करेगा।
उल्लेखनीय है कि 2026 का प्रमुख इवेंट जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। अगर अफ्रीका समूह में जीतकर नामीबिया क्वालीफाई कर पाया तो वह गर्व से सह-मेजबान कहलाएगा। जिम्बाब्वे को मेजबान होने के नाते सीधे क्वालिफिकेशन मिली है।
यह टूर्नामेंट अंडर-19 वर्ल्ड कप का 16वां संस्करण होगा। ऑस्ट्रेलिया 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप का गत विजेता है, जिसने दक्षिण अफ्रीका में संपन्न इवेंट में भारत को फाइनल में मात दी थी।
U19 WORLD CUP QUALIFIER SQUAD
— Official Cricket Namibia (@CricketNamibia1) March 18, 2025
Good luck to the #WalvisBaySalt Eagles 🇳🇦🦅#EaglesPride #U19WCQ #CricketNamibia pic.twitter.com/5ZWHlgiKbS
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से घर वापसी: 1750 करोड़ रुपये का रेस्क्यू मिशन!
नीतीश कैबिनेट की मुहर: बिहार में विकास के 36 प्रस्ताव स्वीकृत
किसान नेता पंढेर और डल्लेवाल हिरासत में, शंभू बॉर्डर पर पुलिस कार्रवाई शुरू!
सात दरोगाओं के हाथ-पैर तोड़कर यहां तक पहुंचा हूं: योगी के मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी: नौ महीने बाद धरती पर लौटीं!
वीवो को टक्कर! Realme ने लॉन्च किए 5G के दो धुरंधर, 12GB RAM और 6000mAh की बैटरी!
कब्र या मुर्दे से छेड़छाड़? औरंगजेब पर नीतीश की पार्टी के बयान से बीजेपी की बढ़ी टेंशन
भाग्यशाली हूं कि मेरे साथ तीन कप्तान खेल रहे हैं: हार्दिक पांड्या
लालू की पेशी पर बिहार में बवाल, तेजस्वी के बयान पर नीतीश के सांसद का पलटवार
शेर भी डरता है! नन्हे राजा ने जगाया पिता को, वायरल हुआ वीडियो