भारतीय फुटबॉल टीम ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में मालदीव्स को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम ने 489 दिनों से चले आ रहे जीत के सूखे को खत्म कर दिया।
ब्लू टाइगर्स की ओर से राहुल भेके, लिस्टन कोलाको और सुनील छेत्री ने गोल दागे। खास बात यह रही कि तीनों ही गोल हेडर के जरिए किए गए। भारत ने आखिरी बार 16 नवंबर 2023 को कुवैत को हराया था।
यह हेड कोच मनालो मार्केज के मार्गदर्शन में भारत की पहली जीत है। इससे पहले उनके मार्गदर्शन में भारत ने तीन ड्रॉ खेले थे और एक में हार का सामना किया था। मार्केज ने पिछले साल फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स के बाद इगोर स्टीमाक की जगह ली थी।
सुनील छेत्री ने संन्यास के 9 महीने बाद मैदान पर वापसी की और इस वापसी का जश्न जीत के साथ मनाया गया। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला कुवैत के खिलाफ कोलकाता में फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर का खेला था। छेत्री के नेतृत्व में भारत ने 13 मैचों में पहली बार जीत दर्ज की। उन्होंने वापसी पर जोरदार प्रदर्शन किया और मैच के 77वें मिनट में गोल दागा।
यह मुकाबला ऐतिहासिक था क्योंकि शिलांग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर भारतीय टीम पहली बार मैच खेल रही थी। भारत ने मालदीव्स पर 17 मैचों में 15वीं जीत दर्ज की।
भारत के लिए मालदीव्स पर यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है, क्योंकि अब उसे 2027 एएफसी एशियाई कप क्वालिफायर में बांग्लादेश के खिलाफ अपना उद्घाटन मैच खेलना है। भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला भी शिलांग में ही खेला जाएगा।
भारत ने मैच में ज्यादातर समय गेंद पर कब्जा जमाए रखा। शुरुआत से ही सुनील छेत्री के नेतृत्व वाली भारतीय टीम मालदीव्स पर हावी रही। पहले हाफ में भारत को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन 35वें मिनट में उसे पहली बार सफलता मिली जब ब्रेंडन के पास पर भेके ने हेडर के जरिए गोल दागा। इस तरह भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई।
दूसरे हाफ में भी भारत ने अपना दबदबा कायम रखा और गोल करने के कई मौके बनाए। 66वें मिनट में ब्लू टाइगर्स को सफलता मिली, जब महेश के पास पर लिस्टन ने हेडर के जरिए गोल दागा। लिस्टन कोलाको ने भारत के लिए अपना पहला गोल दागा और टीम की बढ़त 2-0 की।
77वें मिनट में सुनील छेत्री ने लिस्टन के पास पर हेडर के जरिए गोल दागा। यह सुनील छेत्री का भारतीय जर्सी में 95वां गोल रहा। स्टेडियम में छेत्री के नाम की गूंज उठी।
निर्धारित समय पर जब रेफरी ने सीटी बजाई तो स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भारत ने एकतरफा अंदाज में मालदीव्स को 3-0 से मात दी। मालदीव्स के खिलाड़ियों को मैच में गोल करने का एक भी मौका नहीं मिला।
*Three headers get the job done for India in Shillong! 🇮🇳💙#INDMDV #BlueTigers 🐯 #IndianFootball ⚽ pic.twitter.com/ZiD5VuJWub
— Indian Football Team (@IndianFootball) March 19, 2025
रेप के आरोपी कांग्रेस सांसद 49 दिन बाद जेल से रिहा, कहा - मैंने कुछ गलत किया है तो...
वोटर आईडी को आधार से जोड़ने पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से की खास मांग
अंतरिक्ष स्टेशन से धरती तक: ड्रैगन कैप्सूल में सुनीता विलियम्स की वापसी का रोमांचक ग्राफिक चित्रण
पार्ट-टाइम बॉलर के आगे ढेर हुए सूर्यकुमार यादव, गेंदबाज का रिएक्शन वायरल!
सुनीता विलियम्स को क्या हुआ? अंतरिक्ष से लौटते ही स्ट्रेचर पर क्यों?
ये पाकिस्तान है और यहां ऐसा ही होता है! गेंद-विकेट का संपर्क नहीं और गिल्लियां उड़ गईं
किसान प्रदर्शन: शंभू और खनौरी बॉर्डर खाली, मंचों पर चला बुलडोजर, इंटरनेट बंद
9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग!
सुनीता विलियम्स की वापसी पर ट्रंप का रिएक्शन: वादा किया, वादा निभाया!
छात्राओं का शोषण! प्रोफेसर के 59 अश्लील वीडियो से खुला राज