उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक घर में सीमेंट से भरे ड्रम में लाश के टुकड़े मिलने से हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सौरभ राजपूत के रूप में हुई है, जो मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे। इस मामले में उनकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ 4 मार्च को घर आए थे और तभी से लापता थे। शक के आधार पर मुस्कान और साहिल को पूछताछ के लिए बुलाया गया।
पूछताछ में साहिल ने कबूल किया कि उसने और मुस्कान ने मिलकर 4 मार्च को चाकू से गोदकर सौरभ की हत्या कर दी।
उन्होंने शव के टुकड़े किए और उन्हें एक ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आस-पड़ोस के लोगों को पहले से ही मुस्कान और साहिल पर शक था।
जांच में पता चला है कि सौरभ और मुस्कान ने 2016 में लव मैरिज की थी। सौरभ की पोस्टिंग लंदन में थी और वह अपनी पत्नी और पांच साल की बेटी के साथ रहता था। कुछ दिन पहले ही वह लंदन से मेरठ लौटा था।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर साहिल और मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ड्रम को खोलने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसे पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया, जहाँ ड्रम को काटकर शव निकाला गया। सीमेंट जमने के कारण लाश भी जम गई थी।
*#WATCH मेरठ, उत्तर प्रदेश: इंदिरानगर हत्याकांड पर SP आयुष विक्रम सिंह ने कहा, ...मर्चेंट नेवी में काम करने वाला सौरभ राजपूत नाम का शख्स 4 मार्च को घर आया था और तब से लापता था। शक के आधार पर उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान… pic.twitter.com/PSaWe2guvf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2025
बचपन में रेत पर राम लिखा, हमेशा रहीं निडर: सुनीता विलियम्स के भाई ने खोले राज़
महिला झुकी तो नोट चिपक गया: होली पर अश्लील डांस पर JDU विधायक का सफाईनामा
9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, गुजरात में जश्न
क्या सुनीता विलियम्स भी अंतरिक्ष से लौटकर हवा में छोड़ देंगी कप?
मर्चेंट नेवी अफसर हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर लाश को सीमेंट के ड्रम में दफनाया
सुनीता विलियम्स को स्ट्रेचर पर क्यों लाया गया? क्या हैं बेबी फीट ?
9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग!
बिहार कांग्रेस में बड़ा उलटफेर: राजेश कुमार बने नए प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश सिंह हटाए गए
ईशान किशन का तूफान! इंट्रा स्क्वाड मैच में ठोके 247 रन
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव: राजेश कुमार बने नए अध्यक्ष!