भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स 9 महीने, यानी 286 दिनों के बाद, अंतरिक्ष से पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लौट आई हैं।
फ्लोरिडा के तट पर, स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल ने भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे समुद्र में लैंड किया। यह लैंडिंग एक ऐतिहासिक मिशन की समाप्ति का प्रतीक है, जिसकी शुरुआत तो केवल 8 दिनों के लिए हुई थी, लेकिन पूरा होने में 9 महीने लग गए।
स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन की लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स की पहली झलक कैमरे में कैद हुई। वह मुस्कुराती हुई नजर आईं, जिससे पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई।
5 जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल के जरिए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में भेजा गया था। 9 महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद, दोनों ने धरती पर सफल लैंडिंग की।
नासा के अनुसार, सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने अंतरिक्ष में 900 घंटे का रिसर्च वर्क पूरा किया। इस दौरान, उन्होंने 150 रिसर्च किए और अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी के बाद, नासा ने स्पेसएक्स को धन्यवाद दिया और कहा कि यह मिशन कई चुनौतियों से भरा था, लेकिन अंततः यह पूरी तरह से सफल रहा। सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं। नासा ने यह भी बताया कि इस मिशन से मिले अनुभवों का उपयोग भविष्य में अंतरिक्ष यात्राओं को और सुरक्षित और प्रभावी बनाने में किया जाएगा।
#WATCH | Being stranded at the International Space Station for 9 months, Sunita Williams is back on Earth with a smile
— ANI (@ANI) March 18, 2025
Today, NASA s SpaceX Crew-9 - astronauts Nick Hague, Butch Wilmore, Sunita Williams, and Roscosmos cosmonaut Aleksandr Gorbunov returned to Earth after the… pic.twitter.com/mdZIQTG4SN
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी, आर माधवन ने कहा - आज हमारी दुआएं कबूल हुईं!
अंतरिक्ष से 9 महीने बाद सुनीता विलियम्स की घर वापसी!
अंतरिक्ष में सबसे लंबा वक्त बिताने वाली सुनीता विलियम्स लौटीं धरती पर
मुझे इजाज़त अल्लाह... पाक एक्टर दानिश तैमूर के बयान पर भड़के फैंस, पत्नी आयज़ा खान पर एहसान जताना पड़ा भारी
बिहार कांग्रेस में बड़ा उलटफेर: राजेश कुमार बने नए प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश सिंह हटाए गए
बिहार राजनीति: सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, मुख्यमंत्री थका हारा , नीतीश कुमार पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, मोदी सरकार भी चपेट में
मंच से सनसनीखेज दावा: मंत्री संजय निषाद ने कहा, सात दारोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर गड्ढे में फेंके
अभिषेक-ईशान की तूफानी बल्लेबाजी से दिग्गज भी हैरान!
वक्फ बिल: क्या वाकई ताकतवर होंगे दुश्मन? हरीश रावत के बयान से मचा हड़कंप
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की ऐतिहासिक वापसी! डॉल्फिन ने किया स्वागत