महाराष्ट्र में औरंगजेब की मजार को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद अब हिंसक रूप ले चुका है।
सोमवार को नागपुर के महल इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। पथराव, आगजनी और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला किया।
इस मामले में अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
एकनाथ शिंदे ने नागपुर हिंसा पर कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। 2-4 हजार लोग इकट्ठा हुए और कई घरों को निशाना बनाया गया। पथराव और आगजनी की गई।
उन्होंने कहा कि मोमिनपुरा में, जहां 100-150 वाहन खड़े होते थे, वहां एक भी वाहन नहीं था। पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह पहले से रची गई साजिश है। लोगों पर हमला किया गया, पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया गया।
इस घटना में चार डीसीपी स्तर के अधिकारी और 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। शिंदे ने कहा कि पुलिस पर हमला करना कानून को अपने हाथ में लेना है। इन लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिंदे ने कहा कि औरंगजेब देश का दुश्मन था, उसने बहुत गलत काम किए। जो लोग औरंगजेब का समर्थन करते हैं, उन्हें पहले इतिहास जान लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक सच्चा मुसलमान भी इसका समर्थन नहीं करेगा। महाराष्ट्र की जनता अबू आजमी को माफ नहीं करेगी। औरंगजेब महाराष्ट्र का दुश्मन था और उसने महाराष्ट्र को बर्बाद करने का काम किया।
*#WATCH | मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर हिंसा पर कहा, कल नागपुर में जो घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जो आगजनी हुई, जिसमें 2-4 हज़ार लोग एकत्र हुए और कई घरों को निशाना बनाया, पथराव किया, आगजनी की। मोमिनपुरा में, जहां 100-150 गाड़ियां खड़ी रहती थीं, वहां… pic.twitter.com/bLThBkwVFY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2025
फैक्ट चेक: क्या भारत ने पैसे देकर अफ़ग़ानों को पाकिस्तान से लड़ने के लिए उकसाया? वायरल वीडियो का सच
राजस्थान CM भजनलाल शर्मा ने मेहंदीपुर बालाजी में की गुप्त पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना
बुजुर्गों की दिवाली: पेंशन में ₹200 की बढ़ोतरी, जानिए अब खाते में कितना आएगा!
खेसारी लाल यादव का छपरा से नामांकन: अच्छे न लगें तो हमें भी बदल देना!
OMG! ढलान पर फंसे नन्हे गजराज, मां बनी ढाल - दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री साय से कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब की सौजन्य भेंट: विकास और सुरक्षा पर हुई चर्चा
38 साल बाद आखिरी घंटी: भावुक पल में डूबा स्कूल, वायरल हुआ वीडियो
टिकट मांगने पर टीटीई पर महिलाओं ने फेंकी गर्म चाय, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान के उभरते क्रिकेटरों पर बमबारी: पाकिस्तान पर फूटा गुस्सा!
हिरण ने चीते को दी 2 सेकंड की चकमा, पर किस्मत को कौन टाल सकता है!