भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने शुक्रवार, 17 अक्टूबर, 2025 को छपरा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर अपना नामांकन दाखिल किया। पहले उनकी पत्नी को इस सीट से चुनाव लड़ना था, लेकिन अब खेसारी खुद मैदान में उतरेंगे।
खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चंदा देवी ने गुरुवार को आरजेडी की सदस्यता ली थी। नामांकन के बाद छपरा में खेसारी लाल यादव ने एक बड़ा बयान दिया।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में खेसारी लाल यादव ने कहा, मैं चाहता था कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ें। मैं कभी राजनीति में नहीं आना चाहता था। संगीत को पूरी तरह नहीं छोडूंगा, थोड़ा कम करूंगा, लेकिन राजनीति में ज्यादा समय दूंगा क्योंकि छपरा में समस्याएं बहुत ज्यादा हैं। इस बार की बारिश में डीएम ऑफिस तक पानी घुस गया था।
खेसारी लाल यादव ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कहा कि उनका प्रयास होगा कि जिस तरह उनके बच्चे बेहतर स्कूल में पढ़ते हैं, उसी तरह छपरा के बच्चे भी बेहतर स्कूलों में पढ़ें। उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव और पूरे महागठबंधन का संकल्प है कि लोगों का पलायन रोकना है।
एक बार बदलने की जरूरत है। अगर आपको लगता है कि हम अच्छे नहीं हैं तो हमें भी बदल देना है, उन्होंने कहा।
खेसारी लाल ने बिहारी अस्मिता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब बिहारी शब्द आता है तो लोग उसे गाली की तरह देखते हैं। वे हर शहर में जाकर मजदूरी करते हैं और दुनिया उन्हें मजदूर समझती है। अगर वे अपने शहर में अपने घर में मजदूरी करेंगे तो लोग उन्हें मजदूर नहीं कहेंगे।
छपरा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दबदबा रहा है। वर्तमान में डॉ. सीएन गुप्ता इस सीट से विधायक हैं और पिछले दो कार्यकाल से इसका प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हालांकि, इस बार पार्टी ने छोटी कुमारी को प्रत्याशी बनाया है।
#WATCH | Chapra, Bihar: Bhojpuri singer, actor and RJD leader Khesari Lal Yadav says, ...I probably wouldn t have even run for the elections if I had not been motivated, because that s where I wanted my wife to contest. I never wanted to enter politics... I always devote time to… pic.twitter.com/FQZosGygx0
— ANI (@ANI) October 17, 2025
राहुल गांधी का फतेहपुर दौरा: पहले इनकार, फिर मुलाकात! हरिओम वाल्मीकि के परिवार से हुई बातचीत
मैडम जी ने क्लास में छात्र संग बनाई रील, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
क्या संजू सैमसन की चेन्नई सुपर किंग्स के साथ डील पक्की? फैंस मनाने लगे जश्न
कांतारा चैप्टर 1 का धमाका: बाहुबली भी पीछे, वर्ल्डवाइड 700 करोड़ पार!
कांतारा चैप्टर 1 का Box Office पर तूफान, गदर 2 और जेलर के रिकॉर्ड ध्वस्त!
स्वदेशी तेजस मार्क-1ए ने भरी उड़ान, वायुसेना को मिला पहला स्वदेशी फाइटर जेट
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे! ट्रैविस हेड का बड़ा दावा
153 हथियारों के साथ 208 नक्सलियों का आत्मसमर्पण: बस्तर में बड़ी सफलता!
छठ से पहले यमुना सफाई पर AAP का हमला, BJP पर पाखंड का आरोप
बाढ़ में बहते 15 दिन के हाथी के बच्चे को बचाया, मां ने अपनाने से किया इनकार!