पूरे देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं से ठंडक है, तो वहीं कई राज्यों में तेज धूप की वजह से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की है।
बिहार में भी तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज और आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी करते हुए बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
आज, 19 मार्च को बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 21 मार्च से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। औरंगाबाद, गया, नवादा, रोहतास, बांका और जमुई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सतही हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकों के साथ हवाएं चलने की भी संभावना है।
नदी में यात्रा करने वाले लोगों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। नाविकों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बीते दिन राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बांका में 33.5 डिग्री सेल्सियस, वाल्मिकीनगर में 33.4 डिग्री सेल्सियस सहित कई जिलों में तापमान कम रहा। विभिन्न जिलों में दर्ज तापमान का विस्तृत विवरण ऊपर दिया गया है।
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) March 18, 2025*
अंतरिक्ष में सबसे लंबा वक्त बिताने वाली सुनीता विलियम्स लौटीं धरती पर
दंगाइयों के डर से चीख रहे थे बच्चे, सब कुछ जलाकर ख़ाक कर गए टोपी वाले और पुलिस के आने के इंतजार में लगे रहे हिंदू
9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग!
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी, वीडियो आया सामने
मराठी बनाम हिंदी: पुणे के डी-मार्ट में भाषा को लेकर विवाद, वायरल हुआ वीडियो
रेस्टोरेंट में भीषण लड़ाई, लेकिन भाई का ध्यान भटूरे पर टिका! वीडियो वायरल
वोटर आईडी को आधार से जोड़ने पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से की खास मांग
पार्ट-टाइम बॉलर के आगे ढेर हुए सूर्यकुमार यादव, गेंदबाज का रिएक्शन वायरल!
तौलिये में क्यों होता है खास बॉर्डर? 9 करोड़ लोगों ने जाना जवाब!
न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तानी फील्डिंग का शर्मनाक प्रदर्शन!