भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं।
नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर लौट रहा यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतरा। अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर वापस लौटे।
यान के सफल स्प्लैशडाउन के बाद, निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री खुशी-खुशी हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए बाहर आए। पृथ्वी पर उतरते ही सुनीता विलियम्स ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष मिशन 5 जून 2024 को शुरू हुआ था, जो कि केवल 8 दिनों का था। हालांकि, तकनीकी समस्याओं के कारण वे और उनके साथी बुच विल्मोर, निक हेग और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहे।
अंतरिक्ष में इतने लंबे समय तक रहने के बाद यात्रियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। हड्डियों और मांसपेशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। अंतरिक्ष यात्री माइक्रोग्रैविटी में तैरते हैं, जिससे मांसपेशियों की ताकत और हड्डियों का घनत्व घटने लगता है।
अंतरिक्ष यात्री हर महीने अपनी हड्डियों का लगभग 1% हिस्सा खो सकते हैं, खासकर कमर, कूल्हे और जांघ की हड्डियों में। इसलिए, पृथ्वी पर लौटने के बाद हड्डियां टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इसे कम करने के लिए अंतरिक्ष यात्री आईएसएस में कड़ी कसरत करते हैं।
सुनीता विलियम्स ने आईएसएस पर इस बार अपने सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया है। 286 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर उन्होंने नासा की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों में एक दौरे में सबसे ज्यादा दिन तक आईएसएस पर रहने का रिकॉर्ड फ्रैंक रूबियो के पास है। मार्क वांडे हेई ने 355 दिन आईएसएस पर बिताए हैं। सुनीता विलियम्स इस सूची में छठे स्थान पर हैं। इस बार उन्होंने अंतरिक्ष यात्री एंड्रयू मॉर्गन का 272 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स और अलेक्जेंडर गोरबुनोव फ्लोरिडा में स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर वापस लौटे।
बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स 9 महीने तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर फंसे रहे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण मिशनों में भाग लिया और वैज्ञानिक कार्य किए। उनका यह मिशन लंबा और चुनौतीपूर्ण था, लेकिन वे अब सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं।
#WATCH | Being stranded at the International Space Station for 9 months, Sunita Williams is back on Earth with a smile
— ANI (@ANI) March 18, 2025
Today, NASA s SpaceX Crew-9 - astronauts Nick Hague, Butch Wilmore, Sunita Williams, and Roscosmos cosmonaut Aleksandr Gorbunov returned to Earth after the… pic.twitter.com/mdZIQTG4SN
नौ महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन हुआ समाप्त
पाकिस्तान: पुलिस अधिकारी खेत में महिला से जबरदस्ती करते हुए पकड़ा गया, रोकने पर युवक पर चलाई गोली
वोटर आईडी को आधार से जोड़ने पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से की खास मांग
रेप के आरोपी कांग्रेस सांसद 49 दिन बाद जेल से रिहा, कहा - मैंने कुछ गलत किया है तो...
डेब्यू सीरीज में ही 32 वर्षीय पाक गेंदबाज अली का बुरा हाल, करियर खतरे में!
समुद्र में वापसी: सुनीता विलियम्स और उनके दल का डॉल्फिनों ने किया स्वागत
गूगल का सबसे सस्ता फोन Pixel 9a: लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स हुए लीक!
सुनीता विलियम्स की ऐतिहासिक वापसी: 9 महीने बाद धरती पर लौटीं, रचा नया कीर्तिमान
सिर्फ 5 मिनट में 400 KM! BYD की सुपरफास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का धमाका
हेमा मालिनी की पुरी यात्रा पर विवाद: अवैध प्रवेश पर शिकायत दर्ज