क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूटा: सचिन तेंदुलकर ने 13 साल पहले आज ही के दिन लिया था संन्यास
News Image

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। 13 साल पहले करोड़ों प्रशंसकों का दिल टूट गया था। कई लोगों ने तो सचिन के संन्यास के बाद क्रिकेट देखना ही छोड़ दिया था।

सचिन ने अपना आखिरी वनडे मैच 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में खेला था।

अपने अंतिम एकदिवसीय मैच में सचिन तेंदुलकर ने अर्धशतक बनाया था। सईद अजमल की गेंद पर युनिस खान ने मास्टर ब्लास्टर का कैच लपका था।

सचिन ने 108.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर 52 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया था।

सचिन और विराट कोहली के बीच 132 रन की साझेदारी हुई थी। कोहली ने अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया था। उन्होंने 148 गेंदों पर 183 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था।

सचिन तेंदुलकर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोई अन्य बल्लेबाज उनके आसपास तक नहीं है।

अपने करियर में सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैच खेले थे। इस दौरान 452 पारियों में उन्होंने 44.83 की औसत और 86.23 की स्ट्राइक रेट से 18426 रन बनाए थे।

वनडे में उनके नाम 49 शतक और 96 अर्धशतक दर्ज हैं। वह एकदिवसीय मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वनडे में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने 154 विकेट भी लिए हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा रन:

वनडे में सबसे ज्यादा शतक:

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

टिम सिफर्ट का तूफान, शाहीन अफरीदी के एक ओवर में चार छक्के!

Story 1

प्लेटफॉर्म पर पत्नी का मंगलसूत्र छीनने वालों से भिड़ा पति, पत्थर से कुचला सिर!

Story 1

नीलामी में अनदेखे, मैदान पर छा गए: सेईफर्ट ने आफरीदी की हेकड़ी निकाली!

Story 1

मराठी नहीं, सिर्फ हिंदी बोलूंगा : मुंबई के बाद पुणे में डी-मार्ट में बवाल, वीडियो वायरल

Story 1

चैंपियंस ट्रॉफी में शुभमन गिल को आंख दिखाने वाले बॉलर की टीम से छुट्टी!

Story 1

वाजपेयी सरकार: 13 महीने, 5 कारण - क्यों गिरी 1998 में अटल जी की सरकार?

Story 1

संभल में विवादित सालार गाजी मेला रद्द, पुलिस ने झंडा स्थल किया सील

Story 1

शाहीन अफरीदी को पड़ा 119 मीटर लंबा छक्का, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने मचाया तहलका!

Story 1

मोहाली में मोमोज फैक्ट्री में मिला कुत्ते का सिर, 60 किलो सड़ा मांस बरामद!

Story 1

नागपुर हिंसा: संजय राउत का सवाल - ये हिम्मत कौन कर सकता है?