क्या आर्मेनिया जंग की तैयारी कर रहा है? सीमा पर भारतीय हथियारों से अजरबैजान में खलबली
News Image

अजरबैजान की मीडिया ने दावा किया है कि आर्मेनिया सीमा क्षेत्र में हथियार तैनात कर रहा है। यह दावा ऐसे समय में आया है जब दोनों देश दशकों बाद शांति समझौते की ओर बढ़ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्मेनिया अजरबैजान की नखचिवन सीमा पर भारत से खरीदे गए आक्रामक हथियार तैनात कर रहा है। वीडियो में पहाड़ी की चोटी पर कुछ बंकर भी दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, इस पर अभी तक अजरबैजान और आर्मेनिया दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अजरबैजान मीडिया इससे भड़क गया है। अजरबैजान के न्यूज आउटलेट oxu.az ने अपनी रिपोर्ट में यहां तक ​​कहा कि आर्मेनिया युद्ध की तैयारी कर रहा है।

अजरबैजान के टीवी चैनल ITV की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि आर्मेनिया सीमा पर चौकियां बना रहा है और किलेबंदी का काम जारी है।

गौरतलब है कि अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच कई युद्ध हो चुके हैं। 2022 से आर्मेनिया ने भारत से कई हथियार खरीदे हैं, जिनमें 214 एमएम पिनाका मल्टी-रॉकेट लॉन्चर, एंटी टैंक मिसाइल, मोर्टार और ग्रेनेड जैसे छोटे हथियार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आर्टिलरी सिस्टम, एंटी ड्रोन सिस्टम और आकाश डिफेंस सिस्टम भी शामिल हैं।

सितंबर 2022 में दोनों देशों के बीच टकराव देखने को मिला था। तब आर्मेनिया रूस से हथियार खरीदता था। बाद में आर्मेनिया को लगा कि हथियार खरीदने के लिए दूसरे देशों से भी संपर्क करना चाहिए।

आर्मेनिया ने भारत के अलावा फ्रांस से भी हथियार खरीदने का सौदा किया। बख्तरबंद गाड़ियां, रडार, नाइट विजन गॉगल्स, स्नाइपर राइफल और शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े सौदे किए गए। इससे नाराज अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव पिछले साल भारत और फ्रांस पर भड़क गए थे।

अजरबैजान के प्रधानमंत्री ने अप्रैल में कहा था, जब फ्रांस, भारत और ग्रीस हमारे खिलाफ आर्मेनिया को हथियार दे रहे हैं, तो हम चुप नहीं बैठ सकते।

बता दें कि दोनों पड़ोसी देश नागोर्नो-काराबाख के इलाके को लेकर लड़ रहे हैं। यह काकेशस पर्वतों में एक अलग क्षेत्र है, जहां लगभग 120,000 जातीय अर्मेनियाई लोग रहते थे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसे अज़रबैजान का हिस्सा माना जाता है, लेकिन दशकों से यह अर्मेनियाई अलगाववादियों के नियंत्रण में है।

हालांकि, दोनों देशों की लंबी शांति प्रक्रिया को गुरुवार को सफलता मिली। आर्मेनिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है। अज़रबैजान ने शांति वार्ता की सफलता की पुष्टि की है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दंगाइयों के डर से चीख रहे थे बच्चे, सब कुछ जलाकर ख़ाक!

Story 1

बहरा नहीं हूं मैं... धोनी के एनिमल अवतार ने मचाया तहलका!

Story 1

उज्जैन: प्रेम विवाह से नाराज़ परिजनों ने ज़िंदा बेटी का किया पिंडदान, शोक पत्रिकाएँ छपवाईं

Story 1

नशे में धुत्त पर्यटक ने मनाली में मचाया तांडव, थार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर!

Story 1

कैमरे के सामने जहर: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

Story 1

भारत में कब्र पर बवाल, चीन में मस्जिदों का बुरा हाल: क्यों चुप हैं मुस्लिम?

Story 1

नागपुर में हिंसा का तांडव: गाड़ियां जलाईं, घरों पर पत्थर, सब कुछ उजाड़!

Story 1

लाल साड़ी में महिला का जादू टोना! जबलपुर में दिनदहाड़े सड़क पर मचा हड़कंप

Story 1

नागपुर में हिंसा: 1000 की भीड़, हथियार और चेहरे ढके, सिर्फ हिंदुओं की दुकानों-घरों को निशाना बनाया

Story 1

सिर्फ 5 मिनट में 400 KM! BYD की सुपरफास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का धमाका