नागपुर में हिंसा: मुस्लिम कट्टरपंथियों का हमला, CCTV में कैद तोड़फोड़!
News Image

नागपुर, 18 मार्च: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार देर रात बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम उपद्रवियों ने अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद शहर में हिंसा भड़क उठी।

बजरंग दल के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, तभी मुस्लिम कट्टरपंथी तत्वों ने उन पर पथराव कर दिया और बस्तियों में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है।

महाल इलाके में हुई इस हिंसा के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। फुटेज में साफ दिख रहा है कि 50 से 100 उपद्रवियों का एक समूह बस्तियों में घुसकर हिंदू परिवारों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है।

हाथों में लाठी-डंडे और पत्थर लिए उपद्रवी वाहनों को निशाना बना रहे हैं। कुछ उपद्रवी गलियों में घुसकर वहां खड़े वाहनों में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। मुंह पर नकाब बांधे कई उपद्रवी पत्थर फेंकते और दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हिंसा में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता मुगल आक्रमणकारी औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। जब वे विरोध जता रहे थे, तभी मुस्लिम कट्टरपंथी गुटों ने भीड़ जुटाकर हिंसक हमला कर दिया।

उन्होंने हिंदू कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया, उनके वाहनों, दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई और इलाकों में आगजनी की गई।

स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर में कर्फ्यू लगा दिया है।

घटना के बाद अब तक 50 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा में 15 पुलिसकर्मी घायल होने की जानकारी दी गई हैं। सआरपीएफ और आरएएफ की भारी तैनाती कर दी गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो भी हिंसा में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के ओर से बताया गया है की फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मालदीव से लौटे रोहित शर्मा, बेटी की फोटो लेने पर हुए नाराज़

Story 1

मोहाली में मोमो में बिल्ली या कुत्ते का मांस! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Story 1

मोमोज में कुत्ते का मांस? मोहाली फैक्ट्री में फ्रिज से मिला कटा हुआ सिर!

Story 1

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त!

Story 1

IPL 2025 से पहले विराट और साल्ट की मजेदार भिड़ंत, वीडियो हुआ वायरल!

Story 1

भारत में कब्र पर बवाल, चीन में मस्जिदों का बुरा हाल: क्यों चुप हैं मुस्लिम?

Story 1

नागपुर में हिंसा: मुस्लिम कट्टरपंथियों का हमला, CCTV में कैद तोड़फोड़!

Story 1

वो भी यादव, मैं भी यादव, चमार थोड़े ही हैं : बिहार में वायरल प्रेम कहानी

Story 1

सहारनपुर रेलवे स्टेशन होगा शाकंभरी देवी के नाम से, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की मांग

Story 1

आईपीएल 2025: क्या मैदान के बाद एयरपोर्ट पर भी फील्डिंग सजा रहे हैं रोहित शर्मा?