भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आज नौ महीने बाद अंतरिक्ष से वापस लौट रही हैं। नासा का अंतरिक्ष यान कुछ ही देर में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अलग होकर पृथ्वी की ओर प्रस्थान करेगा।
हालांकि, भारत में रह रहे सुनीता के चचेरे भाई, दानिश रावल, उनकी वापसी को लेकर चिंतित हैं।
दानिश ने मीडिया से बातचीत के दौरान बचपन के किस्से साझा करते हुए कहा कि वह बहुत खुश हैं, लेकिन डर भी लग रहा है।
सुनीता और उनके बीच हमेशा से ही काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है। वे साथ रहे हैं और उनकी पढ़ाई भी साथ में हुई है। बचपन में सुनीता अक्सर उनके घर आती थी। वे एक साथ ऊंट की सवारी करते थे। दानिश ने बताया कि सुनीता ऊंट पर चढ़ तो जाती थी, लेकिन उतर नहीं पाती थी। वे साथ में सोमनाथ दर्शन करने भी जाते थे और उन्होंने भारत में कई जगहों पर साथ में यात्राएं की हैं। दानिश ने बोस्टन में सुनीता की शादी में भी भाग लिया था।
अपनी बहन को याद करते हुए दानिश रावल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि सुनीता बचपन से ही बहुत बहादुर है। सुनीता के पिता की मृत्यु के बाद, वह अक्सर उनका हाथ पकड़ कर चलती थी। दानिश के पूछने पर, वह कहती थी कि इससे उसे लगता है कि उसके पापा उसके साथ हैं। वे कभी अलग नहीं हुए।
दानिश ने बताया कि अंतरिक्ष से वापस आने के बाद सुनीता को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होंगी और उसे सामान्य होने में थोड़ा समय लगेगा।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले साल जून में ISS गए थे। शुरुआत में उन्हें 8 दिन तक अंतरिक्ष में रुकना था, लेकिन कुछ खराबी के कारण उनकी वापसी टल गई। सुनीता और बुच 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहे। सुनीता आज, 19 मार्च को धरती पर वापस आएंगी।
VIDEO | As the world awaits for safe return of NASA s astronaut Sunita Williams from space with bated breath, his worried cousin back in India Dinesh Rawal says, Sunita Williams and I are cousins. We used to live together. We studied together. It is like one family. It is a… pic.twitter.com/8HTsdtqrIu
— Press Trust of India (@PTI_News) March 17, 2025
मुंबई इंडियंस: क्या हार्दिक पांड्या ही होंगे IPL 2025 में कप्तान?
नागपुर में गाड़ियां गायब, शिंदे का दावा - साजिश की आशंका, औरंगजेब समर्थक माफ नहीं होंगे!
प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल!
इस्लामाबाद में चीनी कॉल सेंटर पर छापा, पाकिस्तानी नागरिकों ने की लूटपाट!
ऋषभ पंत का गुस्सा या गावस्कर की नक़ल? वायरल वीडियो में क्या है सच्चाई
आईपीएल 2025: क्या मैदान के बाद एयरपोर्ट पर भी फील्डिंग सजा रहे हैं रोहित शर्मा?
अमेरिकी टैरिफ का भारत पर मामूली असर, SBI रिपोर्ट में हुआ खुलासा
नहीं बरसाते बम तो चली जाती नेतन्याहू की कुर्सी! गाजा अटैक की यह है असली वजह?
पति से अनबन: महिला चढ़ी हाईटेंशन टावर पर, पुलिस ने दिखाई अक्लमंदी!
ऐसी दुकानें जहां नहीं होता कोई दुकानदार, खुद सामान लेकर चुकाते हैं कीमत, कहां?