स्पोर्ट्स डेस्क: कबड्डी विश्व कप 2025 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। इटली के खिलाफ खेले गए एकतरफा मुकाबले में भारत ने 64-22 से विजय प्राप्त की।
इटली की टीम इस पूरे मैच में फीकी नज़र आई। भारतीय रेडरों और डिफेंडरों ने मिलकर इटली को धूल चटा दी। पिछले विश्व कप की विजेता टीम इंडिया के रेडरों ने जोरदार शुरुआत की और शुरुआती क्वार्टर में ही 15-2 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ी इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखने में कामयाब रहे।
यह पहली बार है जब कबड्डी विश्व कप का आयोजन एशिया से बाहर हो रहा है।
भारतीय डिफेंडरों ने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया और जल्द ही इटली को ऑलआउट कर दिया। पहले क्वार्टर के अंत तक टीम इंडिया ने 15-2 की बड़ी बढ़त बना ली। इटली के रेडर अंक लेने के लिए तरसते दिखे, वहीं डिफेंडर भारतीय रेडरों को रोकने में पूरी तरह असफल रहे। पहले हाफ के अंत तक भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को 36 अंकों तक पहुंचा दिया। इटली के रेडर काफी कोशिश करते रहे, लेकिन सतर्क भारतीय डिफेंडरों के आगे अंक हासिल करने में विफल रहे।
दूसरे हाफ में भी भारतीय रेडर्स का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारतीय टीम ने अपनी बढ़त 50 तक पहुंचा दी।
आखिरी क्वार्टर में भी भारत ने अपना दबदबा कायम रखा और मैच 64-22 से जीत लिया।
पिछले विश्व कप में भारतीय टीम ने इराक को हराकर खिताब जीता था। भारत का अगला मुकाबला आज स्कॉटलैंड के साथ है।
Well that was some morning of action!
— kabaddiworldcup2025 (@kabaddiwc2025) March 17, 2025
Here s a round up of the results so far... with four games remaining of day one in Wolverhampton.#kabaddi #kwc25 pic.twitter.com/mn110jTIrg
सुनीता विलियम्स की वापसी पर चिंतित भारतीय भाई, साझा की बचपन की यादें
समुद्र में उठा रेतीला तूफान, देखते ही देखते डूब गए जहाज!
कैमरे के सामने जहर: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
गगनचुंबी छक्का! आरसीबी के शेफर्ड का शॉट एमजी रोड पर जा गिरा, कोहली भी रह गए दंग
अनडॉकिंग से लैंडिंग तक: सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी का लाइव अपडेट
सुनीता विलियम्स की घर वापसी: स्पेसएक्स कैप्सूल धरती की ओर रवाना, जानिए लैंडिंग स्थल!
बंधकों की रिहाई के लिए इजरायल ने खोले नरक के द्वार , 200 से ज़्यादा मरे, हमास में दहशत!
13 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका: चौके-छक्के से दहला मैदान!
औरंगजेब विवाद: नागपुर में भड़की हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल
नई दुल्हन के लिए मोबाइल खरीदते दूल्हे की बाजार में पिटाई! प्रेमिका का दावा - यह मेरा पति है!