इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5
News Image

इंडोनेशिया में आज सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, उत्तरी सुमात्रा में सुबह करीब 3 बजकर 53 मिनट पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

हालांकि, अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। फिर भी सरकार ने देशभर में अलर्ट जारी कर दिया है, ताकि लोग सतर्क रहें।

बीते दिनों चीन और इथियोपिया में भी भूकंप आया था। चीन में रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 थी, जिसका केंद्र Qinghai शहर था। यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

इथियोपिया में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद 4.3 और 5.1 तीव्रता के दो और झटके महसूस किए गए।

इन दोनों देशों में भी भूकंप से किसी प्रकार की हानि नहीं हुई, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना रहा।

इससे पहले, रविवार रात कैलिफोर्निया के मालिबू क्षेत्र में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था। लॉस एंजिल्स सहित कई शहरों में झटके महसूस हुए।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मालिबू से लगभग 6.2 मील (10 किमी) उत्तर-पश्चिम में 9 मील (14 किमी) की गहराई पर था।

9 मार्च को भी मालिबू के पास वेस्टलेक विलेज में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके लॉस एंजिल्स और अन्य शहरों में महसूस हुए थे। उस भूकंप का केंद्र 11.7 किलोमीटर की गहराई में था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिल्ली और सांप की अनोखी दोस्ती: लड़ाई के बाद दोनों एक साथ बैठे!

Story 1

नागपुर में हिंसा: प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां की दहशत, पुलिस अपराधियों की तलाश में

Story 1

औरंगजेब को लेकर नागपुर में भड़का तनाव, पथराव और वाहनों में आग

Story 1

वो गाड़ियों को खींच-खींचकर ले गए... - नागपुर में झड़प, हालात काबू में

Story 1

नागपुर हिंसा: वो मंजर, जिनसे दहला शहर, FIR में चौंकाने वाले खुलासे!

Story 1

कीवी बल्लेबाजों का तूफान, पाकिस्तान की करारी हार

Story 1

नागपुर में हिंसा: मुस्लिम कट्टरपंथियों का हमला, CCTV में कैद तोड़फोड़!

Story 1

स्वागत सुनीता! अंतरिक्ष में 9 महीने बिताने के बाद धरती पर वापसी

Story 1

चांदनी चौक में बंदूक की नोक पर 80 लाख की लूट, दहशत में व्यापारी, पुलिस हैरान

Story 1

मालदीव से लौटे रोहित शर्मा, बेटी की फोटो लेने पर हुए नाराज़