नागपुर में औरंगजेब विवाद से बवाल: तोड़फोड़, पथराव, मारपीट और आगजनी!
News Image

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है। बीती रात नागपुर में इस विवाद के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई।

पथराव और गाली-गलौज के बीच आगजनी की घटनाएं भी हुईं। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने पूरे नागपुर शहर में धारा 144 लागू कर दी। शहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू तक लगा दिया गया।

इसके बावजूद रातभर हिंसा का दौर चलता रहा। पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर 50 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूरी रात संवेदनशील रूटों पर मार्च किया।

दो गुटों के बीच हुए टकराव में 20 से ज्यादा पुलिस के जवान और अधिकारी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने DCP निकेतन कदम पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उनके हाथों में चोट आई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। घायल भी अस्पताल में भर्ती हैं।

नागपुर के महाल इलाके के अलावा देर रात हंसपुरी इलाके में भी हिंसा हुई है। कुछ अज्ञात लोगों ने चेहरे पर नकाब बांधकर दुकानों को निशाना बनाया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने निवास सागर बंगले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर बावन कुले के साथ बैठक की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्र शेखर बावनकुले और नागपुर के सभी भाजपा विधायक आज नागपुर के लिए रवाना होंगे। वे हिंसा वाली जगह का निरीक्षण करेंगे और हालातों का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने हिंसा की जांच के आदेश दिए हैं। आगजनी और पथराव करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधिकारी निकेतन कदम पर हमले की भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है। दोनों दलों ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो वे 17 मार्च को पूरे प्रदेश में चक्का जाम और आंदोलन करेंगे।

हिंदू संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर औरंगजेब की कब्र नहीं हटाई गई तो कार सेवा करके उसी तरह कब्र को हटा देंगे, जैसे बाबरी मस्जिद हटाई थी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चांदनी चौक में बंदूक की नोक पर 80 लाख की लूट, दहशत में व्यापारी, पुलिस हैरान

Story 1

पंजाब फतह पर बीजेपी की नजर, अकाली दल से गठबंधन नहीं, अकेले बनाएंगे सरकार!

Story 1

हिंदुओं को डराने का नया पैटर्न! नागपुर हिंसा पर राउत आगबबूला, फडणवीस को चुनौती

Story 1

समुद्र में रेत का दैत्य: तूफ़ान ने निगले कई जहाज!

Story 1

जियो का धमाका! IPL 2025 के सारे मैच अब मुफ्त में!

Story 1

मुंबई इंडियंस: क्या हार्दिक पांड्या ही होंगे IPL 2025 में कप्तान?

Story 1

नागपुर में हिंसा: कैसे भड़की आग, कौन था जिम्मेदार?

Story 1

नागपुर में हिंसा: प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां की दहशत, पुलिस अपराधियों की तलाश में

Story 1

आईपीएल से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की योगी आदित्यनाथ से मुलाकात!

Story 1

हाथों में हथियार, चेहरे पर नकाब: नागपुर हिंसा पर चश्मदीद का सनसनीखेज खुलासा