हिंदुओं को डराने का नया पैटर्न! नागपुर हिंसा पर राउत आगबबूला, फडणवीस को चुनौती
News Image

मुंबई: नागपुर के महल इलाके में सोमवार रात हुई हिंसा के बाद पूरे महाराष्ट्र में तनाव की स्थिति है। महल इलाके में एक समुदाय द्वारा बड़े पैमाने पर हिंसा और आगजनी की गई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। जिसके बाद नागपुर के कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इस हिंसा को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। फिल्म छावा के बाद औरंगजेब को लेकर शुरू हुआ विवाद महाराष्ट्र के माहौल को खराब कर रहा है। नागपुर में हुई हिंसा इसका हालिया उदाहरण है।

नागपुर हिंसा को लेकर एक तरफ बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के नेता लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं और हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कर रहे हैं, वहीं विपक्षी दल सरकार को घेरने में लगे हैं।

इस बीच, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत का एक बयान सामने आया है, जिसने प्रदेश में सनसनी फैला दी है। राउत ने सवाल उठाते हुए कहा कि नागपुर में ऐसी हिम्मत कौन कर सकता है?

राउत ने नागपुर में हुई हिंसा को लेकर आरएसएस, बीजेपी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नागपुर में हिंसा होने का कोई कारण ही नहीं है। नागपुर आरएसएस का गढ़ है, वहां उसका मुख्यालय है। वहां मोहन राव भागवत बैठते हैं। पूरा प्रखर हिंदुत्व का परिवार वहां रहता है। देवेंद्र फडणवीस का वह चुनाव क्षेत्र है। वहां दंगे कौन करवा सकता है, किसकी हिम्मत है?

राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले वहीं से हैं। चार और मंत्री आस-पास से हैं। ऐसे में कोई और हिम्मत कर सकता है? उन्होंने आरोप लगाया कि दंगा कराने वाले फडणवीस की गैंग के लोग हो सकते हैं।

राउत ने आरोप लगाया कि यह हिंदुओं को डराने, उन पर अपने लोगों से हमला करवाने, और उन्हें भड़काने का एक नया पैटर्न है। उन्होंने कहा कि यह औरंगजेब विवाद डर पैदा करने के लिए किया जा रहा है। वे (बीजेपी) महाराष्ट्र और देश को खत्म करने जा रहे हैं।

राउत ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अगर देवेंद्र फडणवीस में दम है तो वह दंगे करवाने वालों पर मकोका लगाएं।

पुलिस नागपुर में हुई हिंसा को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अब तक 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी नजर रखी जा रही है ताकि किसी तरह की अफवाह न फैलाई जा सके।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कैमरे के सामने जहर: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

Story 1

नागपुर हिंसा: संजय राउत का सवाल - ये हिम्मत कौन कर सकता है?

Story 1

धोनी बने एनिमल , रणबीर कपूर के अंदाज़ में मचाया धमाल!

Story 1

बंधकों की रिहाई के लिए इजरायल ने खोले नरक के द्वार , 200 से ज़्यादा मरे, हमास में दहशत!

Story 1

औरंगजेब विवाद से नागपुर में बवाल: तोड़फोड़, पथराव, मारपीट और आगजनी

Story 1

आदमी है या IRON MAN! कुचलते हुए ऊपर से गुजरी कार, तुरंत खड़ा हो गया शख्स

Story 1

चैंपियंस ट्रॉफी में शुभमन गिल को आंख दिखाने वाले बॉलर की टीम से छुट्टी!

Story 1

नागपुर हिंसा: मुसलमानों पर लगा पहले से आग लगाने की तैयारी का आरोप, हिंदुओं के घर और गाड़ियां चुन-चुनकर जलाईं!

Story 1

पति से झगड़ा! पत्नी चढ़ी हाईटेंशन टावर पर, पुलिस के फूले हाथ-पांव

Story 1

नागपुर में हिंसा का तांडव: गाड़ियां जलाईं, घरों पर पत्थर, सब कुछ उजाड़!