राजस्थान में होलिका दहन पर सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी एक सरकारी अध्यापक को भारी पड़ गई। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस टिप्पणी को एक धर्म विशेष की मान्यताओं के खिलाफ बताते हुए अध्यापक को एपीओ कर दिया है।
यह मामला कोटा जिले के संस्कृत विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक लालचंद शाक्यवाल से जुड़ा है। शाक्यवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर होलिका दहन को बंद करने को लेकर कमेंट किया था।
शाक्यवाल ने लिखा था कि एक नारी को जिंदा जलाकर खुशियां मनाते हो। वहीं, हर साल एक पुरुष को जलाकर दशहरा मनाते हो, क्या यही धर्म है?
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के संज्ञान में जब यह बात आई तो उन्होंने इसे हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी माना और लालचंद शाक्यवाल को एपीओ करने का आदेश जारी कर दिया। इस अवधि के दौरान शाक्यवाल को जयपुर स्थित संस्कृत शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में हाजिरी लगाने को कहा गया है।
कुछ दिन पहले मदन दिलावर ने कोटा जिले में एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के खिलाफ भी एक्शन लिया था। इस स्कूल में विदाई समारोह के लिए छपवाए गए निमंत्रण पत्र पर उर्दू भाषा में लिखा गया था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने प्राचार्य के खिलाफ एक्शन लिया था।
क्या होता है APO?
राजस्थान में किसी अधिकारी को Awaiting Posting Order (APO) घोषित करने का अर्थ होता है कि उसे नियुक्ति से हटा दिया गया है। विभाग की ओर से जब तक आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक उसे कोई कार्य या जिम्मेदारी नहीं दी जाती है। कर्मचारी की नौकरी बनी रहती है और वेतन मिलता रहता है। इस दौरान यह भी बताया जाता है कि कर्मचारी को कहां अटेंडेंस लगानी है। पहले किसी कर्मचारी को 30 दिन तक एपीओ किया जा सकता था, अब यह अवधि 10 दिन की होती है।
*होलिका दहन पर टिप्पणी pic.twitter.com/BOwjM1k2dZ
— parmod chaudhary (@parmoddhukiya) March 17, 2025
कभी पिता चलाते थे टेम्पो, अब IPL में चमकेगी किस्मत! एक फोन कॉल ने बदली जिंदगी
IPL 2025: स्टार्क या अफरीदी नहीं, कोहली ने बताया बुमराह का सामना करना मुश्किल
क्या पाकिस्तान में मिल गया एलन मस्क का हमशक्ल? वायरल वीडियो ने मचाया तहलका!
गणित की इस पहेली को 10 सेकंड में हल करने वाले हैं केवल जीनियस, 90% लोग हुए फेल!
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा किया पीएम मोदी का पॉडकास्ट, दुनियाभर में हुआ वायरल!
नागपुर में अफवाह ने फैलाई हिंसा, धारा 144 लागू, कई गिरफ्तार
IPS मनीष शंकर शर्मा का निधन, दिल्ली में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
स्वागत सुनीता! अंतरिक्ष में 9 महीने बिताने के बाद धरती पर वापसी
इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5
अनुपमा: क्या अनुज की मौत का जिम्मेदार है राघव?