नागपुर, महाराष्ट्र में अचानक दो गुटों के बीच हिंसा भड़क उठी। यह घटना नागपुर के महाल इलाके में हुई, जहां एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया गया और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस और दमकल कर्मियों पर भी पत्थरबाजी की गई।
फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ. रविंदर सिंगल ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और धारा 144 लागू कर दी गई है।
महाल इलाके में हिंदू संगठन के लोग औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान औरंगजेब का पुतला फूंका गया, जिसके बाद हिंसा भड़क गई।
पुलिस आयुक्त डॉ. रविंदर सिंघल ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे एक तस्वीर जलाए जाने के बाद लोग इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद दो वाहनों में आग लगा दी गई और पथराव हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है।
पुलिस क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए तलाशी अभियान चला रही है। शहर के बाकी हिस्सों में स्थिति सामान्य है।
केंद्रीय मंत्री और नागपुर से सांसद नितिन गडकरी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ अफवाहों के कारण नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और शांति बनाए रखने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि नागपुर शहर का इतिहास ऐसे मामलों में शांति बनाए रखने का रहा है।
*#WATCH नागपुर, महाराष्ट्र: नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ रविंदर सिंघल ने कहा, स्थिति नियंत्रण में है। एक तस्वीर जलाई गई थी जिसके बाद लोग जमा हुए और उनके निवेदन पर हमने कार्रवाई की। लोगों का प्रतिनिधिमंडल मुझसे मिलने मेरे ऑफिस भी आया था। हमने FIR दर्ज की है... घटना करीब 8:30 बजे की है।… pic.twitter.com/b8ACfQOEt8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025
रोहित शर्मा का 2027 तक खेलना? हरभजन सिंह ने जताया संदेह!
अंतरिक्ष में एलियन! सुनीता विलियम्स को लेने पहुंचे तो अंतरिक्ष यात्रियों के उड़े होश
परमाणु युद्ध से दुनिया को बचाने वाले बने PM मोदी! पोलैंड के मंत्री का बड़ा खुलासा
वक्फ बिल पर AIMPLB का जंतर-मंतर पर हल्ला बोल, ओवैसी भी शामिल
प्यार से खिलाया, फिर धमकाया: पैसे दो, वरना बर्तन धोओ! - विदेशी पर्यटक हैरान
ट्रंप का बड़ा फैसला: 43 देशों पर ट्रैवल बैन, कई मुस्लिम राष्ट्र शामिल!
कंपनी पार्किंग में युवती की निर्मम हत्या, सहकर्मी ने किया धारदार हथियार से हमला
चीन के साथ संबंधों पर पीएम मोदी के बयान से खुश हुआ ड्रैगन!
13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का अभ्यास सत्र में तूफान, साथी खिलाड़ी दंग!
अमेठी में पशु चिकित्सक का शर्मनाक कृत्य: अस्पताल में युवती के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ाए, वीडियो वायरल