रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। यह रोहित की कप्तानी में एक साल के अंदर टीम इंडिया की दूसरी आईसीसी ट्रॉफी है।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले, अटकलें थीं कि रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। लेकिन, खिताब जीतने के बाद रोहित ने अपने बयान से इन अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वे अभी कोई रिटायरमेंट का प्लान नहीं बना रहे हैं और वनडे विश्व कप 2027 तक खेलने की इच्छा जाहिर की।
इसको लेकर अब पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने थोड़ा संदेह जताया है।
हरभजन सिंह ने कहा, मुझे लगता है कि अगर उनके लिए कुछ हासिल करना बाकी है तो वह है 50 ओवर का विश्व कप। वह शायद जीतना चाहेंगे, लेकिन इसके लिए अभी ढाई साल का समय है। यह बहुत दूर की बात है, उन्हें देखना होगा कि उनकी फिटनेस कैसी है। अगर वह अब भी ऐसा कर सकते हैं तो उन्हें इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और अगर वह कड़ी मेहनत करेंगे तो वह खेलेंगे। विराट कोहली के साथ भी यही स्थिति है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा था, मैंने अभी सभी विकल्प खुले रखे हैं। मैं देखना चाहता हूं कि कितना अच्छा खेल रहा हूं। हालांकि मैं अभी 2027 के बारे में नहीं सोच रहा हूं वो काफी दूर है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे विश्व कप 2023 का खिताब जीतने से चूक गई थी। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2024 में टी20 विश्व कप खेला गया, जिसको रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने नाम किया। इसके बाद अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में दूसरा आईसीसी टाइटल हासिल किया।
Harbhajan Singh talking about Rohit sharma ❤️🤌 pic.twitter.com/RsgJ0GBTRv
— Vishesh😎 (@Vishesh_45_) March 17, 2025
IPL 2025: उमरान मलिक आईपीएल से बाहर, चेतन सकारिया बने KKR का हिस्सा
IML T20 फाइनल में युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी में भिड़ंत, लारा ने किया बचाव!
पीएम मोदी के बयान पर चीन गदगद, कहा - अब नहीं टूटेगी ड्रैगन-हाथी की दोस्ती
मथुरा में मंदिर बनाने की हिम्मत दिखाओ! CM मोहन यादव का कांग्रेस को खुला चैलेंज
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी की तारीख आई सामने, नासा ने जारी किया कार्यक्रम
आईपीएल 2025: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा धमाका, फाफ डु प्लेसिस बने उप-कप्तान!
अयोध्या राम मंदिर में अब नहीं होगा कोई मुख्य पुजारी!
धरती से आए साथियों को देख खुशी से झूमीं सुनीता, अंतरिक्ष स्टेशन पर जश्न!
घुटने टेक, तलवार सी बल्लेबाज़ी: 51 के सचिन का अपर कट कर देगा हैरान!
अमेरिका को कौन चला रहा, पाकिस्तान में बिरयानी खाते दिखे Elon Musk , हमशक्ल का वीडियो वायरल