बिहार की रहने वाली खुशबू कुमारी का एक वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दानापुर जिलाधिकारी को फोन किया और खुशबू से भी बात की। खुशबू का रोता हुआ चेहरा देखकर लोग दुखी थे, लेकिन अब वह खुश नजर आ रही है।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री के आदेश पर दानापुर जिलाधिकारी ने उसकी पढ़ाई की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। खुशबू ने वीडियो में बताया था कि उसकी मां ने कहा था कि अगर 400 नंबर आएंगे तभी वह विज्ञान में पढ़ सकती है, लेकिन उसके 399 नंबर आए, इसलिए उसे आर्ट्स पढ़ना पड़ रहा है। खुशबू ने यह भी कहा था कि उसे पढ़ने के लिए मोबाइल तक नहीं मिलता है।
वीडियो वायरल होने के बाद बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भी उससे बात की थी। यह मामला केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तक भी पहुंच गया। केंद्रीय मंत्री ने दानापुर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर से बातचीत की और खुशबू की पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तुरंत उसका साइंस स्ट्रीम में एडमिशन कराने के लिए आदेश जारी कर दिया।
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद खुशबू को फोन कर आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार आपको पढ़ाएगी। आपको साइंस में पढ़ना है, इसके लिए मैंने जिलाधिकारी से बात कर ली है। आपका एडमिशन करवा दिया जाएगा।
खुशबू ने बताया कि जिलाधिकारी ने कहा है कि अब उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च उठाया जाएगा। अब मैं बायोलॉजी पढ़ूंगी, खुशबू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुशबू को भरोसा दिलाया कि उसे विज्ञान स्ट्रीम में दाखिला दिलाया जाएगा, जिससे उसका डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो सके।
*#बिहार:: #दानापुर की मेधावी छात्रा खुशबू कुमारी की मदद को केंद्रीय शिक्षा मंत्री @dpradhanbjp
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) March 16, 2025
आगे आये हैं। खुशबू डॉक्टर बनना चाहती है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति आड़े आ रही है। शिक्षा मंत्री ने आज खुशबू से बातचीत की। pic.twitter.com/UtHlOI4dIZ
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव: फाफ डु प्लेसिस बने उपकप्तान!
यूपी बीजेपी में सवर्णों का दबदबा, OBC चेहरे भी बड़ी संख्या में!
भूकंप से फिर डोली धरती: चीन और इथियोपिया में 4 से 6 तीव्रता के झटके!
वक्फ बिल पर AIMPLB का जंतर-मंतर पर हल्ला बोल, ओवैसी भी शामिल
उसके जैसा इंसान मैंने नहीं देखा : सलमान खान पर महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान!
9 महीने अंतरिक्ष में रहीं सुनीता विलियम्स: NASA देगा लगभग 1 करोड़! जानकर होंगे हैरान!
हाइपरलूप: बुलेट ट्रेन को भी पछाड़ा! भारत में 1000 किमी/घंटे की रफ़्तार से दौड़ेगी ट्रेन
क्या भगवंत मान देंगे इस्तीफा? केजरीवाल ने अफवाहों पर लगाया विराम
मैदान पर बिलखती रह गईं मारिझान कप्प: मुंबई से मिली हार, दिल्ली का टूटा सपना
हाथरस: महिला छात्राओं का यौन शोषण करने वाला प्रोफेसर निलंबित, अश्लील हरकतें कैमरे में कैद