महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक भयावह घटना सामने आई है। शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में एक व्यवसायी की जान चली गई। कार चलाते समय उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके कारण उनकी कार नियंत्रण खो बैठी।
अनियंत्रित कार ने ऑटो रिक्शा और अन्य दो पहिया वाहनों समेत करीब 9 वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बिजनेसमैन की तत्काल मौत हो गई।
घटना शनिवार तड़के करीब 2 बजे शहर के टेम्बलाई गेट फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर हुई। हृदयघात आते ही व्यवसायी का कार पर से नियंत्रण खो गया और उनकी कार सड़क पर 9 अन्य गाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बिजनेसमैन को हार्ट अटैक आया था। इसी कारण कार से उसका कंट्रोल खो गया था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो विचलित करने वाला है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान धीरज शिवाजीराव पाटिल के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 55 वर्ष थी। वह करवीर विधायक पीएन पाटिल के भतीजे थे। धीरज मूल रूप से साडोली खालसा गांव के रहने वाले थे, लेकिन फिलहाल राजारामपुरी में रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि SUV चला रहे धीरज पाटिल को अचानक हार्ट अटैक आया। हृदय गति रुकने की वजह से कार की स्पीड और तेज़ हो गई और वह सड़क पर खड़ी नौ गाड़ियों से जा टकराई।
कोल्हापुर के निवासी धीरज पाटिल MG विंडसर कार चला रहे थे। टेम्बलाई गेट फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण कार पर से उनका नियंत्रण खो गया। उनकी बेकाबू कार ने कई दोपहिया वाहनों समेत अन्य वाहनों को रौंद डाला। इस हादसे में धीरज की भी मौत हो गई।
महाराष्ट्र : कोल्हापुर में शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में एक व्यवसायी की जान चली गई. कार चलाते समय उनको हार्ट अटैक आ गया. जिसकी वजह से उनकी कार ने कंट्रोल खो दिया और उन्होंने ऑटो रिक्शा और अन्य दो पहिया वाहनों समेत करीब 9 वाहनों को टक्कर मार दी.#Kolhapur | #Maharashtra pic.twitter.com/M3eIMa63bF
— NDTV India (@ndtvindia) March 16, 2025
जंगल में बाइक सवार के सामने दो शेर, मची अफरा-तफरी!
आखिरकार! सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी का समय तय, NASA करेगा लाइव प्रसारण
ऐसी होनी चाहिए भाजपा मंत्रियों की सोच : गडकरी के विचारों की मुरीद हुईं प्रियंका चतुर्वेदी
गिरिडीह: पत्थरबाजों पर कार्रवाई नहीं, हिंदुओं पर बर्बरता? BJP ने उठाए सवाल!
उनको ठुमका देखना है तो कहीं और जाएं: शाहनवाज हुसैन का तेजप्रताप पर पलटवार
चीन का सीक्रेट J-15 लड़ाकू विमान क्रैश, वीडियो वायरल!
महाराष्ट्र में इफ्तार पर विरोध, दिल्ली में जश्न: क्या बन रहे हैं दो राष्ट्र?
ऋषभ पंत बने लखनऊ के कप्तान: LSG ने खेला आईपीएल 2025 का सबसे बड़ा दांव!
25 साल की दोस्ती टूटी, हाथी की मौत से टूटा दिल!
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11, गेंदबाजों की उड़ा सकती है नींद!