मस्जिद में अल्लाह हू अकबर के नारों के साथ होली! कट्टरपंथियों को लगा झटका
News Image

पूरा भारत आज होली के रंग में डूबा हुआ है। चारों ओर खुशियां और उत्साह का माहौल है। आज जुमे की नमाज भी है, जिसके चलते विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उत्तर प्रदेश में कई मस्जिदों को ढका गया है। संभल सांसद बर्क ने हिन्दू भाइयों से होली खेलते समय सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि कोई मुस्लिम या मस्जिद रंग के चपेट में न आए।

इसी बीच, एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने कट्टरपंथियों को करारा जवाब दिया है। यह वीडियो देवाशरीफ का बताया जा रहा है, जहां हिन्दू और मुस्लिम साथ मिलकर होली खेल रहे हैं।

होली खेल रहे मुसलमानों ने कहा कि उन्हें देखकर बताओ कि कौन हिन्दू है और कौन मुस्लिम? सिर्फ टोपी का ही तो फर्क है। वीडियो में पीछे लोग अल्लाह हू अकबर और भारत माता की जय के नारे लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। सबका कहना है कि असली भारत तो यही है। राजनेता लोग नफरत फैलाते रहते हैं।

उत्तर प्रदेश में होली और नमाज को लेकर बहस चल रही है, वहीं देवा शरीफ में मुसलमानों ने मस्जिद में होली मनाई। यह हिन्दू मुस्लिम एकता का एक बड़ा उदाहरण है।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली के अवसर पर गोरखपुर में हैं। उन्होंने भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा में भाग लिया और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सबके साथ होली खेली। इस दौरान योगी काले चश्मे में नजर आए, जिसका यह लुक वायरल हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि पर्व और त्योहारों की जितनी समृद्ध परंपरा सनातन धर्म के पास है, दुनिया के किसी भी अन्य देश में, किसी भी अन्य मत और मजहब के पास नहीं है। सनातन धर्म का एक ही उद्घोष है- यतो धर्मस्ततो जय:।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इंडिया मास्टर्स ने जीता इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का खिताब!

Story 1

ईशान किशन का तूफान! IPL 2025 से पहले 58 गेंदों पर ठोके 137 रन

Story 1

रोते-बिलखते मैदान छोड़ा: दिल्ली की खिलाड़ी का दिल टूटा, मुंबई इंडियंस ने छीनी जीत

Story 1

आग का गोला बना पाक आर्मी का काफिला: BLA ने जारी किया खौफनाक वीडियो

Story 1

महाराष्ट्र में इफ्तार पर विरोध, दिल्ली में जश्न: क्या बन रहे हैं दो राष्ट्र?

Story 1

लोकतंत्र की आत्मा है आलोचना: लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट में पीएम मोदी

Story 1

सचिन तेंदुलकर: वो महारिकॉर्ड जो आज भी है अटूट - 100 अंतर्राष्ट्रीय शतक!

Story 1

महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, मेवाड़ में शोक की लहर

Story 1

बरेली में पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: बिना हेलमेट पेट्रोल भरने पर युवकों को बंधक बनाकर पीटा!

Story 1

विवादों के बीच औरंगजेब की कब्र के केयरटेकर की सरकार से अपील, इसकी हिफाजत करें...