हूती: नरक में भेज रहे हैं... , ट्रंप ने लाइव देखा विद्रोहियों का खात्मा, एयरस्ट्राइक के बाद बोले?
News Image

अमेरिका ने शनिवार को यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की। इस हमले में 24 हूती विद्रोही मारे गए।

हूती के राजनीतिक ब्यूरो ने इन हमलों को युद्ध अपराध बताया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि उनके यमनी सशस्त्र बल बढ़ते तनाव का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अमेरिका ने चेतावनी दी है कि यदि हूती विद्रोहियों के हमले बंद नहीं हुए तो नरक की ऐसी बारिश होगी जैसी पहले कभी नहीं देखी गई होगी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हूती विद्रोहियों को समर्थन करने वाले ईरान को भी चेतावनी दी कि उसे अब विद्रोहियों को समर्थन देना बंद कर देना चाहिए।

गौरतलब है कि जब अमेरिकी सेना हूती विद्रोहियों पर कार्रवाई कर रही थी तो राष्ट्रपति ट्रंप इस घटना को लाइव देख रहे थे। व्हाइट हाउस ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस घटना का जिक्र करते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में ट्रंप खड़े होकर अधिकारियों के साथ घटना पर नजर बनाए हुए दिख रहे हैं।

हमले की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, आज मैंने यमन में हूती आतंकियों के खिलाफ अमेरिका के सैन्य हमले को मंजूरी दे दी। हूतियों ने लाल सागर में अमेरिका और अन्य देशों के खिलाफ आतंक छेड़ा हुआ है। हमारे जहाजों और एयरक्राफ्ट पर ये लोग हमले कर रहे हैं। इनके प्रति बाइडन का रवैया कमजोर था, जिस वजह से हूतियों के इरादे बुलंद हुए।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि एक साल से अधिक समय से अमेरिका का कोई भी व्यावसायिक जहाज सुरक्षित तरीके से लाल सागर की सुएज नहर से होकर नहीं गुजरा है। अमेरिका का आखिरी युद्धपोत इस रूट से चार महीने पहले गुजरा था, जिस पर हूती विद्रोहियों ने दर्जनभर से ज्यादा हमले किए थे।

ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि अमेरिकी जहाजों पर हूती हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पानी में गिरा शेरनी का बच्चा, मां की तड़प देख भर आए लोगों के आंसू!

Story 1

संभल जामा मस्जिद में रंगाई शुरू, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मजदूरों ने संभाला मोर्चा

Story 1

जो करेगा जात की बात, उसको मारूंगा लात : गडकरी ने कहा, सिद्धांत पर अटल रहूंगा, मंत्री पद नहीं मिला तो मर नहीं जाऊंगा

Story 1

ट्रम्प के लड़ाकू विमानों का हूती विद्रोहियों पर कहर, सना में 20 की मौत

Story 1

ब्रेकिंग: शार्दुल ठाकुर की LSG में एंट्री, ऋषभ पंत के साथ ट्रेनिंग करते दिखे!

Story 1

मनाली में भिंडरावाले का झंडा लगाने पर हंगामा, लोगों ने सड़क पर फाड़ी तस्वीर

Story 1

आमिर खान का दावा झूठा? नेटिजन्स ने तथ्यों से किया पर्दाफाश

Story 1

सेना के काफिले पर भीषण आतंकी हमला, 7 सैनिक शहीद, 90 की मौत का दावा!

Story 1

दुनिया से मजारों का नामोनिशान मिटा दूंगा : मुस्लिम स्कॉलर के बयान से मचा बवाल

Story 1

399 नंबर वाली खुशबू के लिए जागे केंद्रीय मंत्री, DM को तुरंत मिलाया फोन!