उत्तर प्रदेश में 14 मार्च के बाद से मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 16 के बाद 17 मार्च को भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
मौसम विभाग ने कई जिलों में आने वाले दो दिनों तक बारिश, मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना जताई है। यूपी के 37 जिलों में आज बारिश हो सकती है।
16 मार्च को बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई में बिजली गिरने के साथ आंधी की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।
बारिश का दौर खत्म होने के बाद एक बार फिर से राज्य के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 18 से 21 मार्च के लिए मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इसके बाद से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
*IBF DATED 15.03.2025 pic.twitter.com/7Z9DjZoI7f
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 15, 2025
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11, गेंदबाजों की उड़ा सकती है नींद!
सुनीता विलियम्स से भी आगे! इन 7 अंतरिक्ष यात्रियों ने बिताए हैं 365 दिन से ज्यादा स्पेस में
उत्तराखंड: मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा, पहाड़ी-देसी वाले बयान पर मचा था बवाल
दिल्ली मेट्रो में भोजपुरी गाने पर लड़की का डांस, होली से पहले बवाल!
खूंखार शेर का बाज पर हमला! पलटवार ने बदल दिया मंजर, देखें वीडियो
कौन है वो शख्स जिसने 3 घंटे तक PM मोदी से CBI की तरह सवाल पूछे?
तेज प्रताप का सिपाही नचाने का वीडियो वायरल, गिरिराज सिंह बोले - समझते हैं माता-पिता का राज है!
औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान: इतिहास को इतिहासकारों पर छोड़ें
मनाली में भिंडरावाले का झंडा लगाने पर हंगामा, लोगों ने सड़क पर फाड़ी तस्वीर
अविश्वसनीय कैच! टिम रॉबिन्सन ने हवा में उड़कर सबको चौंकाया, फिलिप्स की फील्डिंग भी फीकी