हरमनप्रीत और सविता बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, 1975 की विश्व विजेता टीम को 50 लाख का सम्मान
News Image

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को 2024 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया है। उन्हें हॉकी इंडिया के सातवें सालाना पुरस्कार में यह सम्मान मिला।

दिग्गज गोलकीपर सविता पुनिया को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार प्रदान किया गया।

50 साल पहले 15 मार्च को कुआलालंपुर में भारत को एकमात्र विश्व कप दिलाने वाली अजितपाल सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम को ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के तहत टीम को 50 लाख रुपये दिए गए।

हॉकी इंडिया ने यह समारोह भारत की विश्व कप जीत के 50 साल और इस वर्ष भारतीय हॉकी के सौ साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया था।

पिछले साल पेरिस ओलंपिक में दस गोल करके भारत को लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि पुरस्कार युवाओं को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं को बिना नतीजे का दबाव लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

हरमनप्रीत ने यह भी कहा कि इतने महान खिलाड़ियों के सामने पुरस्कार पाना गर्व की बात है। उन्होंने अगले साल विश्व कप में भारत को फिर से खिताब दिलाने की कोशिश करने की बात कही।

कबीर सिंह भोमिया, दिलीप टिर्की और भोलानाथ सिंह ने हरमनप्रीत को यह पुरस्कार प्रदान किया।

सविता पुनिया ने वीडियो संदेश में कहा कि इस पुरस्कार से उन्हें आगे और मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने यह पुरस्कार अपने साथी खिलाड़ियों को समर्पित किया।

सविता को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का बलजीत सिंह पुरस्कार भी मिला।

अमित रोहिदास को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का परगट सिंह पुरस्कार और हार्दिक सिंह को सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर का अजितपाल सिंह पुरस्कार दिया गया। अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड का धनराज पिल्लै पुरस्कार मिला।

दीपिका को सर्वश्रेष्ठ अंडर 21 महिला खिलाड़ी का असुंथा लाकड़ा पुरस्कार और अराइजीत सिंह हुंडल को पुरुष वर्ग में जुगराज सिंह पुरस्कार मिला।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पेरिस ओलंपिक 2024 में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम को सम्मानित किया। प्रत्येक खिलाड़ी को पंद्रह लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 7.5 लाख रुपये के चेक दिए गए।

हॉकी इंडिया ने इस वर्ष कुल पुरस्कार राशि बढ़ाकर 12 करोड़ रुपये कर दी थी।

हरमनप्रीत को 2024 का एफआईएच पुरुष खिलाड़ी और पी आर श्रीजेश को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिलने पर व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए पुरस्कार दिया गया।

दीपिका को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक गोल करने और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने के लिए पुरस्कार दिया गया। हरमनप्रीत को पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने के लिए पुरस्कार मिला।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और जूनियर एशिया कप जीतने वाली भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमों को भी पुरस्कार दिए गए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या आप हिंदू हैं? तमिलनाडु में हिंदुओं को अल्लाहु अकबर कहने के लिए किया जा रहा है मजबूर: भाजपा का आरोप

Story 1

RSS को समझना आसान नहीं, इसके जैसा दुनिया में कोई दूसरा नहीं: PM मोदी

Story 1

ऐसी होनी चाहिए भाजपा मंत्रियों की सोच : गडकरी के विचारों की मुरीद हुईं प्रियंका चतुर्वेदी

Story 1

हवा में उड़कर टिम रॉबिन्सन ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच, शादाब खान हुए दंग!

Story 1

युवराज सिंह और टीनो बेस्ट मैदान पर भिड़े, लारा ने किया बीच-बचाव!

Story 1

बाल-बाल बचा पाकिस्तान! क्या था न्यूज़ीलैंड के कप्तान का प्लान?

Story 1

उ सबका बेटा गड़बड़ कर रहा है तब ना हमरा बेटा निशांत आ रहा है : नीतीश कुमार पर RJD का तीखा वार

Story 1

सुनीता विलियम्स की होगी वापसी: नासा ने बताया, कहां उतरेगा स्पेसएक्स कैप्सूल

Story 1

बिहार की राजनीति में भूचाल? नीतीश कुमार पुत्र निशांत की एंट्री के लिए तैयार!

Story 1

महाराष्ट्र में इफ्तार पर विरोध, दिल्ली में जश्न: क्या बन रहे हैं दो राष्ट्र?