दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में उमड़ी हस्तियां
News Image

दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन और बीजेपी नेता कौसर जहां ने होली पर्व के अगले दिन, 15 मार्च को अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा समेत कई राजनीतिक हस्तियां और आम लोग शामिल हुए।

कौसर जहां ने इस आयोजन पर खुशी जताई और कहा, हमारा देश प्रेम के खूबसूरत धागे से बंधा है।

आज मैंने इफ्तार पार्टी रखी है, यह होली के एक दिन बाद हो रही है। बड़ी संख्या में लोग आए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी आईं। इससे पता चलता है कि हमारा देश प्रेम और सौहार्द के सूत्र में बंधा हुआ है, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा।

हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने रमजान और ईद की बधाई देते हुए कहा, रमजान का महीना रहमतों और इबादतों का महीना है। ऊपर वाला हम सबकी इबादत कबूल करे और रहमतों से नवाजे। अभी 15 दिन में ईद आ रही है, तो मैं सभी को अभी से ईद की बधाई देना चाहती हूं। रमजान का महीना सबको मुबारक हो।

उन्होंने यह भी कहा कि होली और जुम्मे की नमाज दोनों शांतिपूर्ण तरीके से हुईं, जो देश में भाईचारे का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि देश सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़े। भारत एक विशाल लोकतंत्र है और इस लोकतंत्र में हम सभी को शांति, प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ना है।

इस इफ्तार पार्टी में बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन, मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट, सांसद कमलजीत सहरावत और जफर इस्लाम भी शामिल हुए। सभी ने खजूर खाकर अपना रोजा खोला और इफ्तार किया।

बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, होली और जुमे की नमाज सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मेरा मानना है कि होली और रमजान का महीना भाईचारा और सद्भावना बढ़ाता है। पूरे देश के अंदर एकता का परिचय दिखाया गया।

बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि भारत में त्योहारों का अनूठा संगम है और हर त्योहार मिलजुल कर रहने का संदेश देता है।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, आज बहुत खुशी का मौका है कि दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने यहां इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। सभी का मिलना यह संदेश देता है कि यह सरकार दिल्ली में बहुत सामंजस्य के साथ काम करने वाली है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

होली खेलने से मना करने पर गोलीबारी, एक घायल, मुरादाबाद में हड़कंप

Story 1

ठुमके नहीं लगाओगे तो सस्पेंड!, तेज प्रताप यादव ने पुलिसकर्मी से करवाया डांस, सियासत गरमाई

Story 1

ऐ सिपाही, गाना बजाएंगे...ठुमका नहीं लगाया तो सस्पेंड कर दिए जाओगे : तेज प्रताप का वीडियो वायरल

Story 1

पुलिस के आगे स्टंट दिखाना पड़ा भारी, अधिकारी ने सिखाया ऐसा सबक, छूट जाएगी हंसी!

Story 1

क्या बाबर आज़म और रिज़वान का टी20 करियर खत्म? कप्तान आगा सलमान के बयान से सनसनी!

Story 1

अमृतसर मंदिर हमले पर मालीवाल का केजरीवाल पर वार, कहा - सेवा में लगा महकमा, कानून व्यवस्था जर्जर

Story 1

होली में ठुमके पर विवाद: तेज प्रताप ने बताया नफरत का रंग!

Story 1

टेक्सास में तूफ़ान: तेज़ हवाओं ने पलटे ट्रक, हाईवे पर अफरा-तफरी!

Story 1

बचपन की बातें और हिमालय: पीएम मोदी का अमेरिकी पॉडकास्टर को इंटरव्यू

Story 1

स्पाइसजेट क्रू का अनोखा होली मिलन: विमान में यात्रियों संग जमकर नाचे, वीडियो वायरल