9 महीने अंतरिक्ष में, क्रू-10 रवाना: सुनीता विलियम्स की वापसी कब और कैसे?
News Image

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने फ्लोरिडा से क्रू-10 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इस मिशन में नासा के ऐनी सी. मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान के ताकुया ओनिशी, और रूस के किरिल पेसकोव को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा गया है।

ये चारों अंतरिक्ष यात्री नासा की सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जगह लेंगे, जो बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में आई समस्याओं के कारण आठ महीने से ज्यादा समय से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं।

क्रू-10 को 15 मार्च को लगभग 11:30 बजे EDT (16 मार्च को सुबह 9 बजे IST) स्टेशन के हार्मनी मॉड्यूल पर स्वायत्त रूप से डॉक करना था। वे वैज्ञानिक अनुसंधान और स्टेशन संचालन में योगदान देने के लिए अभियान 72/73 में शामिल होंगे।

क्रू-10 के सदस्य ISS पर जाकर सुनीता विलियम्स और बुच की जिम्मेदारी संभालेंगे। क्रू-9 के कुछ सदस्य 19 मार्च तक वापस आ सकते हैं, मतलब सुनीता विलियम्स लगभग 9 महीने बाद ISS से वापसी करेंगी।

ISS पर क्रू-9 के सात सदस्य हैं: सुनीता विलियम्स, बुच विलमोर, निक हेग, डॉन पेटिट, अलेक्ज़ांद्र गोर्बुनोव, एलेक्सी ओवचिनिन और इवान वागनर। क्रू-10 के ISS पहुंचने के बाद वहां कुल 11 अंतरिक्ष यात्री होंगे। क्रू-9 से रूस के एलेक्सी ओवचिनिन अब ISS की कमान संभालेंगे, जबकि क्रू-10 के अन्य सदस्य वैज्ञानिक प्रयोगों और गतिविधियों में योगदान देंगे।

महीनों की देरी के बावजूद सुनीता विलियम्स के हौसले बुलंद हैं। घर वापसी से पहले वे स्पेस में नए काम कर रही हैं और अपनी सेहत का ध्यान रख रही हैं।

इन 9 महीनों के लंबे प्रवास में सुनीता विलियम्स ने कई प्रोजेक्ट्स और एक्सपेरिमेंट किए हैं। उन्होंने 150 से अधिक यूनिक साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट और टेक्नोलॉजी डेमोंसट्रेशन पर काम किया, और 900 घंटे से अधिक रिसर्च की है। ISS में नेविगेट करने और फिट रहने के लिए विलियम्स ने वेट ट्रेनिंग भी ली।

अपने सभी मिशनों के दौरान सुनीता विलियम्स ने 62 घंटे और 9 मिनट का स्पेसवॉक किया, जिससे एक महिला अंतरिक्ष यात्री के कुल स्पेसवॉक समय का रिकॉर्ड भी टूट गया है।

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर से इंटरनेशनल स्पेस सेंटर गई थीं। मिशन के बाद स्टारलाइनर में हीलियम लीक और अन्य तकनीकी गड़बड़ियों के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्री ISS में फंस गए। सुनीता विलियम्स को वापस लाने की कवायद तेज हो गई है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IML 2025 जीतने के बाद सचिन भावुक, बोले - मैदान पर हर पल समय में पीछे जाने जैसा लगा

Story 1

बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, वीडियो जारी!

Story 1

क्या AAP और BJP मिलकर बनाएंगी सरकार? सौरभ भारद्वाज ने अटकलों पर दिया जवाब

Story 1

गाय और किंग कोबरा की अनोखी दोस्ती: देखकर दंग रह गए लोग!

Story 1

वर्दी में सिपाही को नचाने पर तेजप्रताप पर गिरिराज सिंह का हमला, कहा - क्या मां-बाप का राज है?

Story 1

गिरिडीह हिंसा: क्या अब हिंदू समाज को अनुमति लेनी होगी? रघुवर दास की चेतावनी

Story 1

IPL 2025: उमरान मलिक आईपीएल से बाहर, चेतन सकारिया बने KKR का हिस्सा

Story 1

ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का साउथ फिल्म में धमाका, पहला लुक हुआ जारी!

Story 1

हाथरस: महिला छात्राओं का यौन शोषण करने वाला प्रोफेसर निलंबित, अश्लील हरकतें कैमरे में कैद

Story 1

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स को झटका, उमरान मलिक बाहर, सकारिया टीम में शामिल