दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में 32 वर्षीय बल्लेबाज नैट साइवर-ब्रंट ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो आईपीएल में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज है।
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान ने मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। मेग लैनिंग की टीम एक बदलाव के साथ उतरी, जबकि हरमनप्रीत कौर की टीम में कोई बदलाव नहीं था।
नैट साइवर-ब्रंट ने अपनी पारी की तीसरी गेंद पर ही महिला प्रीमियर लीग में 1000 रन पूरे करने वाली पहली बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट की तरह ही यह उपलब्धि हासिल की, जो आईपीएल में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे। नैट साइवर-ब्रंट ने यह कारनामा अपने 29वें मैच में किया।
साइवर-ब्रंट लीग की शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा रही हैं। डब्ल्यूपीएल 2023 में उन्होंने 10 मैचों में 332 रन बनाए थे। हालांकि, डब्ल्यूपीएल 2024 में उन्हें संघर्ष करना पड़ा और वे 9 मैचों में केवल 172 रन ही बना सकीं। लेकिन, मौजूदा सीजन में वे शानदार फॉर्म में हैं।
एलिस पेरी डब्ल्यूपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस ऑलराउंडर के नाम लीग में 972 रन दर्ज हैं। उनके बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग का नंबर आता है, जिनके नाम 939 रन हैं।
डब्ल्यूपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज:
हालांकि, नैट साइवर-ब्रंट फाइनल मुकाबले में 30 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्होंने 28 गेंदों पर यह रन बनाए, जिसमें 4 चौके भी शामिल थे। डब्ल्यूपीएल इतिहास में इस बल्लेबाज ने अब तक 8 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 80 रन है।
Milestone Unlocked 🔓
— Women s Premier League (WPL) (@wplt20) March 15, 2025
The first player to reach 1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs in #TATAWPL 👏
Updates ▶ https://t.co/2dFmlnwxVj #TATAWPL | #DCvMI | #Final pic.twitter.com/Jfyxk0L8Mh
अमृतसर मंदिर पर बम हमला, ISI कनेक्शन की आशंका, CCTV फुटेज सामने
अमृतसर मंदिर पर ग्रेनेड हमला: क्या ISI का हाथ?
ओवैसी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: मस्जिदों को ढकने पर मचा सियासी घमासान
होली में ठुमके पर विवाद: तेज प्रताप ने बताया नफरत का रंग!
नाचो नहीं तो वर्दी उतरवा दूंगा! तेज प्रताप यादव का विवादित वीडियो वायरल
पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के स्मारक पर नाचा युवक, मचा बवाल!
तेज प्रताप यादव ने महफिल में सिपाही को नचाया, गिरिराज सिंह ने बोला हमला!
IPL 2025: अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, केएल राहुल ने कहा - बापू मैं...
मध्य प्रदेश में 5 साल में होंगी ढाई लाख भर्तियां, कोई पद खाली नहीं रहेगा: मुख्यमंत्री
ऐ सिपाही...ठुमका लगाओ नहीं तो सस्पेंड कर दिए जाओगे : तेजप्रताप यादव का मज़ाक बना विवाद