मिशिगन में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी उषा वेंस को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। इस बयान को कई लोगों ने असंवेदनशील बताया है और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
जेडी वेंस ने कहा कि जब कैमरे ऑन होते हैं, तो मैं चाहे जो भी कहूं, उन्हें मुस्कुराना, हंसना और इसे सेलिब्रेट करना पड़ता है। यह वाकया मिशिगन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुआ।
पहले वेंस ने अपनी पत्नी की तारीफ की और कहा कि वह अमेरिका की दूसरी महिला के रूप में शानदार काम कर रही हैं और उन्हें उन पर गर्व है। उषा उस समय उनके पीछे खड़ी मुस्कुरा रही थीं।
लेकिन इसके बाद वेंस ने उपरोक्त विवादित टिप्पणी की। उषा मुस्कुराती रहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर यह बात कई लोगों को पसंद नहीं आई।
बयान वायरल होते ही जेडी वेंस की आलोचना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इसे बेवजह का मजाक कहा, तो कुछ ने इसे अपमानजनक करार दिया।
एक यूजर ने लिखा, यह एक धमकी जैसा लग रहा है। उषा को अपने और अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए वकील से सलाह लेनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, अपनी पत्नी का मजाक उड़ाना कोई अच्छी बात नहीं है।
कुछ लोगों ने इस बयान को महिला अधिकारों से जोड़ते हुए कहा कि यह महिलाओं को हर बात मानने और चुप रहने के लिए मजबूर करने की सोच को दर्शाता है। एक यूजर ने महिला दिवस से जोड़ते हुए लिखा, क्या महिलाओं के लिए यह सबसे अच्छा संदेश है कि वे सिर्फ मुस्कुराएं और सब कुछ सहें?
जे.डी वेंस और उषा चिलुकुरी वेंस की शादी साल 2014 में हुई थी, और दोनों तीन बच्चों के माता-पिता हैं। भारतीय-अमेरिकी उषा का जन्म कैलिफोर्निया में हुआ था और उनका पालन-पोषण सैन डिएगो में हुआ। उनके परिवार की जड़ें आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से जुड़ी हुई हैं।
Vance: Here s the thing. The cameras are all on; anything I say, no matter how crazy, she has to smile, laugh, and celebrate it. pic.twitter.com/KO36G1D7ju
— Acyn (@Acyn) March 14, 2025
इंडसइंड बैंक को लेकर आरबीआई का बयान: क्या है सच्चाई?
होली खेलने से मना करने पर गोलीबारी, एक घायल, मुरादाबाद में हड़कंप
आईपीएल 2025: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, बटलर नहीं, क्या संजू भी बाहर?
अमृतसर मंदिर हमले पर मालीवाल का केजरीवाल पर वार, कहा - सेवा में लगा महकमा, कानून व्यवस्था जर्जर
पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल की मूर्ति पर चढ़कर बनाया रील, चौटाला परिवार हुआ नाराज़, युवक मांग रहा माफी
सरकार सोई है, सीएम बेहोश: पुलिस जवानों की हत्या पर तेजस्वी का नीतीश पर हमला
आईपीएल 2025 से पहले ईशान किशन का तूफान, 16 गेंदों में ठोका अर्धशतक!
IPL 2025: रोहित का जोड़ीदार कौन? आकाश चोपड़ा ने चुनी मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
अमृतसर मंदिर ब्लास्ट: 3 आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे
ठुमका लगाओ नहीं तो सस्पेंड! - वीडियो वायरल होने पर तेज प्रताप फंसे