दिल्ली की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अमृतसर के मंदिर पर हुए हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है।
मालीवाल ने कहा कि पंजाब पुलिस के बड़ी संख्या में जवान केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात हैं, जबकि राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
केजरीवाल इन दिनों विपश्यना के लिए 10 दिन के पंजाब दौरे पर हैं। उनकी अमृतसर यात्रा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल उनकी सुरक्षा में तैनात था।
मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अमृतसर में कल ही एक मंदिर पर ग्रेनेड फेंककर धमाका किया गया। उसी अमृतसर में आज पूरा पुलिस महकमा केजरीवाल जी की सेवा में लगा है। सैंकड़ों पुलिसकर्मी एक आदमी की सुरक्षा में लगा दिये गए हैं। कानून व्यवस्था की हालत खराब है, लेकिन केजरीवाल का VVIP कल्चर खत्म ही नहीं हो रहा है।
केजरीवाल की विपश्यना खत्म हो गई है। वह अमृतसर में विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर के घर पहुंचे हैं।
कल, केजरीवाल पंजाब के विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित सभी आप विधायक शामिल होंगे। इसके बाद, 18 मार्च को लुधियाना में केजरीवाल और भगवंत मान एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अमृतसर में हुए मंदिर हमले की कड़ी निंदा की है और आप सरकार से इस मामले पर जवाब मांगा है।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है, कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो गई है। ये सभी ग्रेनेड हमले सिलसिलेवार तरीके से हुए हैं, जिनमें से कुछ पुलिस स्टेशनों पर भी हुए हैं। जबकि पुलिस अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में व्यस्त है।
*अमृतसर में कल ही एक मंदिर पर Grenade फेंककर धमाका किया गया..
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) March 15, 2025
उसी अमृतसर में आज पूरा पुलिस महकमा केजरीवाल जी की सेवा में लगा है। सैंकड़ों पुलिसकर्मी एक आदमी की सुरक्षा में लगा दिये गये हैं। क़ानून व्यवस्था की हालत ख़राब है, लेकिन केजरीवाल जी का VVIP कल्चर ख़त्म ही नहीं हो रहा है। pic.twitter.com/UyRQ7JWfcb
नशे में धुत्त तेजप्रताप यादव का होली पर कांस्टेबल से ठुमका लगवाना, बिहार की राजनीति में भूचाल!
भारतमाला परियोजना: 8 सालों में कितना काम हुआ, कितना बाकी - गडकरी ने दिया जवाब
पीएम मोदी से लेकर मेलोनी तक, AI ने रंग दी दुनिया की हस्तियां होली के रंग में!
सचिन तेंदुलकर ने युवराज सिंह को रंग और पिचकारी से किया सराबोर!
यूपी: कन्नौज में गांधी प्रतिमा टूटने पर शराबियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, मेरा बापू कहां गया?
क्या! रूमर्ड गर्लफ्रेंड का लहंगा संभालते दिखे ऋषभ पंत, वायरल हुआ वीडियो
चैंपियन मुंबई इंडियंस पर धनवर्षा, दिल्ली भी मालामाल!
सत्ता का नशा? BJP विधायक के बेटे ने तोड़े नियम, गर्भगृह में घुसकर की पूजा
IPL 2025: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, बुमराह शुरुआती मैचों से बाहर; संजू और रेड्डी पर अपडेट
केवल भांग पी थी : वडोदरा हादसे के मुख्य आरोपी का कबूलनामा, एयरबैग को ठहराया जिम्मेदार