भिवानी जिले के धनाना गांव में एक किशोर ने पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की प्रतिमा पर चढ़कर रील बनाई। इस रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
जजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव चौ. दिग्विजय सिंह चौटाला ने सिरसा के पुलिस अधीक्षक को इसकी शिकायत की। इनेलो कार्यकर्ता भी आरोपित किशोर तक पहुंच गए।
जांच में पता चला कि किशोर को यह भी नहीं पता था कि चौ. देवी लाल कौन थे। बाद में किशोर और उसके परिवार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
यह घटना होली के दिन की है। 16 वर्षीय किशोर ने गांव में लगी चौ. देवीलाल की प्रतिमा पर चढ़कर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
इस पर तरह-तरह के कमेंट आने लगे। दिग्विजय सिंह चौटाला ने पुलिस अधीक्षक सिरसा को पत्र लिखकर आरोपितों पर कार्रवाई करने और रील को सोशल मीडिया से हटवाने का अनुरोध किया।
इनेलो कार्यकर्ताओं ने भी वीडियो देखकर आरोपितों की तलाश की और उन्हें खोज निकाला। किशोर, उसके साथियों और परिवार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया।
इसके बाद, सोशल मीडिया से रील को हटा दिया गया।
इनेलो के सह सचिव सचिन जताई ने कहा कि बच्चों ने नासमझी में यह किया। उन्होंने अपनी हरकत के लिए माफी मांगी। किशोर के परिवार ने दिग्विजय सिंह चौटाला से भी बात की, जिन्होंने बच्चे को माफ कर दिया।
किशोर द्वारा रील बनाने और सार्वजनिक माफी मांगने का मामला सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा। लोगों ने अलग-अलग कमेंट किए। कुछ ने कार्रवाई की मांग की, जबकि कुछ ने बच्चे के भविष्य को देखते हुए माफ करने और मामले को जातिगत रंग न देने की बात कही। सोशल मीडिया पर इसे राजनीतिक रंग देने से संबंधित भी कमेंट किए गए।
*हरियाणा में ताऊ देवीलाल का अपमान! स्टैचू पर चढ़कर युवक को रील बनाना पड़ा भारी, परिवार संग मांगी माफी pic.twitter.com/uXRaxtJQER
— RAJIEV (राजीव) (@mishrarajiv08) March 15, 2025
वॉम्बेट के बच्चे को मां से छीनने पर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर की माफी, निर्वासन की चेतावनी
ओलंपिक 2028: क्या विराट कोहली लेंगे संन्यास से वापसी? गोल्ड जीतने पर कही ये बात!
हमास समर्थन पड़ा भारी: भारतीय छात्रा का अमेरिकी वीज़ा रद्द
मोदी के दौरे पर ट्रंप का खुलासा: नहीं चाहता था गड्ढे देखें!
होली पर नशेड़ियों का तांडव: ASI की रॉड से खोपड़ी फोड़कर हत्या!
हरियाणा में ताऊ देवी लाल का अपमान! स्टैचू पर चढ़कर युवक ने बनाई रील, परिवार ने मांगी माफी
भारतमाला परियोजना: 8 सालों में कितना काम हुआ, कितना बाकी - गडकरी ने दिया जवाब
लखनऊ में नमाजियों को होली खेल रहे हिंदुओं ने लगाया गले, सौहार्द देख दंग रह गए लोग!
स्पाइसजेट क्रू का अनोखा होली मिलन: विमान में यात्रियों संग जमकर नाचे, वीडियो वायरल
धोनी का तूफान! 43 साल की उम्र में बल्ले से उगली आग, गेंदबाजों में दहशत