भारतीय हॉकी टीम के सितारे मनदीप सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह महिला ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी उदिता दुहान के साथ विवाह करेंगे।
मनदीप सिंह पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं जबकि उदिता हरियाणा के हिसार की निवासी हैं। दोनों खिलाड़ियों की शादी 21 मार्च को जालंधर के मॉडल टाऊन स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में होगी।
दोनों परिवारों के सदस्य शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और लोगों को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। 19 मार्च को एक डीजे पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें भारतीय हॉकी टीम के कई खिलाड़ी शामिल होंगे।
21 मार्च की सुबह 8 बजे बारात गुरुद्वारा साहिब के लिए प्रस्थान करेगी और 9 बजे आनंद कारज का आयोजन होगा। शादी के बाद 22 मार्च को एक रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी और राजनेता भी शामिल होंगे।
उदिता दुहान, भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर हैं। उन्होंने 2017 में सीनियर स्तर पर पदार्पण किया। उदिता 2018 एशियाई खेलों में रजत, 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रही हैं।
उन्होंने 2021 टोक्यो ओलंपिक में भारत को ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पिछले साल महिला हॉकी इंडिया लीग के ऑक्शन में वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी भी बनी थीं। 2016 में अपने पिता को खोने के बाद भी उदिता ने शानदार प्रदर्शन किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। वह भारतीय टीम की नियमित सदस्य हैं।
*Indian hockey team s forward player Mandeep Singh is going to get married soon. He is going to marry women s Olympic hockey player Udita Duhan.#MandeepSingh #Hockey #UditaDuhan pic.twitter.com/uWiP8tmCDu
— vikash jha (@IamVikashJhaSam) March 14, 2025
ये भयानक सपने की तरह : अमेरिकी वीजा रद्द होने पर भारतीय छात्रा ने तोड़ी चुप्पी
RSS को समझना आसान नहीं, इसके जैसा दुनिया में कोई दूसरा नहीं: PM मोदी
IPL 2025: रोहित शर्मा को इस गेंदबाज से रहना होगा सावधान, 8 बार कर चुका है आउट!
छह गेंद, छह छक्के! परेरा का तूफानी शतक, मचा हाहाकार
मैं तुझे कुछ नहीं होने दूंगा : धोनी के फैन के साथ 21 सेकंड के इमोशनल किस्से ने जीता दिल
गिर जंगल में बाइकर्स के सामने आए शेर, मची अफरा-तफरी!
MS धोनी को आज भी है इस बात का अफ़सोस, IPL 2025 से पहले किया खुलासा, बोले- वह एक बड़ी गलती थी
औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान: इतिहास को इतिहासकारों पर छोड़ें
मध्य प्रदेश: मऊगंज में ASI की हत्या, तहसीलदार के हाथ-पैर तोड़े, TI समेत 10 घायल!
10वीं में 399 अंक लाने वाली खुशबू को साइंस से रोका, शिक्षा मंत्री ने फोन कर दिलाया भरोसा!