लड़कियों को रंग लगाने निकले लड़के, औरतों ने सिखाया ऐसा सबक, कभी नहीं खेलेंगे होली!
News Image

होली रंगों और मस्ती का त्योहार है, जिसे पूरे देश में उत्साह से मनाया गया। इस दौरान लड़के अक्सर हुड़दंगई करते हुए लड़कियों को रंग लगाने निकल जाते हैं, लेकिन ऐसा करना कई बार भारी पड़ जाता है।

एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के मोहल्ले की लड़कियों को रंग लगाने निकले थे। वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियों ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। शायद अब वो लड़के आगे कभी होली नहीं खेलेंगे!

वायरल वीडियो में औरतें, लड़कों की खटिया खड़ी करती नजर आ रही हैं। हालांकि वीडियो का संदर्भ पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, इसलिए दावे से नहीं कहा जा सकता कि वो पुरुष और औरतें एक दूसरे को जानते हैं या नहीं। यह भी मुमकिन है कि वे एक ही परिवार के हों और मौज-मस्ती से होली खेल रहे हों। लेकिन लाठी-डंडे चलने का मतलब यही लग रहा है कि वे अनजान लोग हैं और महिलाएं तंग आकर लड़कों को सबक सिखाने निकली हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के, औरतों को रंग लगाने निकले, पर औरतों ने उन्हें घेर लिया और जमीन पर पटक-पटककर उन्हें रंग लगाया और पिटाई भी की। कुछ औरतें तो कपड़ों से उनकी धुलाई करती दिख रही हैं, वहीं एक-दो शख्स डंडा लिए मारने आ रहे हैं। औरतें, उन लड़कों को छोड़ नहीं रहीं, बल्कि बुरी तरह रंग लगाकर पीट रही हैं। तब तक में लड़के अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकलते हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा- पुरुष समाज में डर का माहौल है। एक अन्य ने कहा- ऐसे होली खेलना गलत है। वहीं, कुछ लोगों ने लड़कियों द्वारा लड़कों को भगाने की सराहना की है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

होली के अगले ही दिन जामा मस्जिद क्यों पहुंची ASI की टीम? जानिए पूरा मामला

Story 1

पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के स्मारक पर नाचा युवक, मचा बवाल!

Story 1

ऐ सिपाही तू नाच, नहीं तो... : लालू के बेटे ने पुलिसवाले को नचवाया!

Story 1

IPL 2025: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, बुमराह शुरुआती मैचों से बाहर; संजू और रेड्डी पर अपडेट

Story 1

होली के दिन सरेआम हत्या: CCTV में कैद BJP नेता का सनसनीखेज मर्डर

Story 1

जनता के टैक्स पर ऐश: AC चालू, ड्राइवर आराम, निगम अधिकारी मीटिंग में बिजी!

Story 1

ट्रंप के चेहरे पर लगा माइक, राष्ट्रपति ने घूरा, फिर कहा - यह बड़ी खबर बन गई!

Story 1

भीड़ देखकर आरोपी ने पकड़े कान, वडोदरा हादसे का क्राइम सीन रिक्रिएट

Story 1

टी20 में अविश्वसनीय! सुपर ओवर में टीम का खाता भी नहीं खुला, बना शर्मनाक रिकॉर्ड

Story 1

होली पर ठुमका लगाओ, नहीं तो सस्पेंड! - तेज प्रताप की पुलिसकर्मी को धमकी