उत्तर भारत में मौसम का पलटा मिजाज, दिल्ली-राजस्थान में बारिश, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!
News Image

देश के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। आंधी और बारिश का एक नया दौर शुरू हो चुका है। कई इलाकों में भारी बर्फबारी भी हो रही है।

गुरुवार को होली के दिन दिल्ली में बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा भी चली। यही हाल राजस्थान का भी रहा। राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

शुक्रवार को उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान बारिश जारी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई और उत्तर भारत व उत्तर पूर्व के राज्यों में बारिश हो रही है।

दिल्ली में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। बीते कुछ दिनों से खिली धूप के कारण दिल्ली में गर्मी बढ़ने लगी थी। लेकिन, गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च से दिल्ली में गर्मी में कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 15 और 16 मार्च को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे।

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हुई है और ओले भी गिरे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद कुछ हिस्सों में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से लेकर तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। भरतपुर के वैर में 12 मिमी, बयाना, रूपवास, कांमा में नौ मिमी, सीकर में आठ मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

पहाड़ों में भी बारिश का दौर जारी है। कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई। गुलमर्ग और बांदीपोरा में जोरदार बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। हिमस्खलन का भी खतरा है। हिमाचल प्रदेश में भी रविवार तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गृहमंत्री अमित शाह का पूर्वोत्तर दौरा: असम में भव्य स्वागत, मिजोरम और बोडो छात्रों के सम्मेलन में होंगे शामिल

Story 1

टीम इंडिया में मौका न मिलने पर, युजवेंद्र चहल ने थामा विदेशी मुल्क का हाथ, इस दिन करेंगे डेब्यू

Story 1

संभल में शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा, होली का जश्न भी अमन से

Story 1

हर हर महादेव: संभल मस्जिद के पास उमड़ा हिंदुओं का हुजूम, शांति बनाए रखने में जुटे CO अनुज चौधरी

Story 1

रोहित के बाद कौन संभालेगा वनडे टीम की कमान? ये चार नाम हैं सबसे आगे

Story 1

11 हजार KM दूर, फिर भी न्यूजीलैंड के PM ने खेली हिन्दुओं संग होली, जीता सबका दिल!

Story 1

स्वर्ण मंदिर में हमला: श्रद्धालुओं पर लोहे की रॉड से वार, 5 घायल

Story 1

होली 2025: नवंबर में फिर उड़ेगा गुलाल, चिराग पासवान का बड़ा ऐलान!

Story 1

ब्रेबोर्न में हरमनप्रीत का तूफान! छक्कों-चौकों से गूंजा मैदान

Story 1

झाँसी में द केरल स्टोरी का सच! नाबालिग हिन्दू लड़की को बहकाकर रोजा रखने को कहा